New Year
Breaking
माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग 'आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा', राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जो... वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत...PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घो... बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा 28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा

बिहार में गया सबसे ठंडा शहर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में पटना से भी अधिक वायु प्रदूषण

Whats App

पटना। बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य के आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। इस तरह की स्थिति शनिवार को भी बनी रहने के आसार हैं। राजधानी का मौसम आजकल दिन में सामान्य रह रहा है, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट शुरू हो जा रही है। रात नौ बजे तक तापमान काफी गिर जा रहा है। रात में बाहर रहने पर लोग ठंड का अनुभव कर रहे हैं। इधर, ठंड बढ़ने के साथ ही राज्‍य के प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है। शनिवार की सुबह छह बजे पटना में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक (air quality index) 300 तक पहुंच गया था।

कल से आसमान साफ होने के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि शनिवार के बाद प्रदेश का आकाश साफ होने के आसार हैं। मौसम में बदलाव का क्रम आगे भी जारी रहेगा। शुक्रवार को गया राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश के अन्य भागों का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राज्य में अधिकतम तापमान औसतन 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Whats App
  • राज्य में आज भी छाए रहेंगे आंशिक बादल
  • गया राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा
  • न्यूनतम तापमान रहा 12.5 डिग्री सेल्सियस

पटना में वायु प्रदूषण की स्‍थि‍त‍ि गंभीर

शनिवार को सुबह छह बजे पटना के राजबंशीनगर में एक्‍यूआइ 300, समनपुरा में 313, मुरादपुर में 286, शिकारपुर में 152, खगौल स्‍टेशन के पास 307, गया में 197, दरभंगा में 314, मुजफ्फरपुर में 356 रिकार्ड किया गया। इस तरह से पटना से भी अधिक वायु प्रदूषण दरभंगा और मुजफ्फरपुर में देखने को मिल रहा है। ये आंकड़े केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट से लिए गए हैं।

माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात     |     नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल     |     दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग     |     ‘आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी     |     वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत…PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा     |     बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा     |     28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ     |     इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म     |     बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा     |     शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374