Local & National News in Hindi

बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, एक महिला की मौत

0 49

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बर्ल सीआरपीएफी के दो जवान शहीद हो गए और एक महिला की मौत हो गई। मुठभेड़ में एक जवान और एक लड़की घायल भी हुई है। बीजापुर जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया? कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशकुतुल गांव के करीब जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बर्ल सीआरपीएफी की 199वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक मधु पाटिल और हवलदार ताजू ओटी शहीद हो गए है। वहीं एक अन्य जवान घायल हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गई तथा एक लड़की घायल हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब केशकुतुल गांव के करीब जंगल में था तभी नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरु कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए और एक अन्य जवान घायल हुआ है।

वहीं इस दौरान एक महिला की मौत हो गई तथा एक लड़की घायल हो गई। पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल स्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया। घायलों को भैरमगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों से एक एके-47 रायफल, चार मैग्जिन, एक बुलेट प्रुफ जैकेट और एक वायरलेस सेट भी लूट लिया। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !