Breaking
यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी

अरविंद केजरीवाल ने की नवजोत सिद्धू की तारीफ, कहा- सच बोलने के लिए हिम्मत की देता हूं दाद

Whats App

अमृतसर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पाटी के अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यहां पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की जमकर तारीफ की। केजरीवाल ने कहा कि वह सिद्धू की सच बाेलने की हिम्‍मत की दाद देते हैंं। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी पर जमकर हमले किए, लेकिन नवजोत सिद्धू की प्रशंसा की।

केजरीवाल में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कह रहे हैं कि राज्‍य में रेत सस्ता हो गया, बिजली सस्ती हो गई, लेकिन सिद्धू मंच पर आकर उन्हें झूठा साबित कर रहे हैं। मैं सच बोलने के लिए सिद्धू की हिम्मत की दाद देता हूं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब सरकार की नाकामियों को खुलकर उजागर कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब का खजाना खाली होने का रोना रोती है, लेकिन पांच साल तक को कांग्रेस की ही सरकार थी। खजाना किसने खाली किया, सत्ता में आकर इसकी जांच करवाएंगे। पंजाब में पांच साल कांग्रेस की सरकार रही है और खजाना इन्होंने ही खाली कर दिया है।

पंजाब में आप के विधायकों द्वारा कांग्रेस में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों को टिकट  नहीं मिलने की आशंका रहती है वे  दूसरी पार्टियों में जाना शुरू कर देते हैं।  उन्होंने कहा कि पंजाब के कई कांग्रेस विधायक आप के संपर्क में हैं लेकिन हम कांग्रेस का कचरा लेना नहीं चाहते। अगर ऐसा चाहें  तो शाम तक 25 विधायक और दो तीन सांसद आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Whats App

उन्‍होंने कहा कि आउटसोर्सिंग व अनुबंध शिक्षकों को पक्का करेंगे, कैशलेस बीमा देंगे, नई ट्रांसफर पालिसी लाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि कहा कि वह सत्ता में आए तो आउटसोर्सिंग वाले शिक्षकों व अनुबंध शिक्षकों को पक्का किया जाएगा। कई शिक्षकों को अभी दो-दो स्कूलों में ड्यूटी देनी पड़ रही है। इसे बंद किया जाएगा। शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पालिसी लाई जाएगी। उन्हें उनके घर के पास पोस्टिंग दी जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि अगले चुनाव के बाद हमारी सरकार बनी तो पंजाब के सरकारी स्‍कूलों को दिल्‍ली की तरह विकसित करेंगे। केवल हम ही ऐसा कर सकते हैं और यह अन्‍य पार्टियों के बस से बाहर की बात है। हम शिक्षकों की सभी समस्‍याओं का प्राथमिकता और आपतकालीन आधार पर हल करेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अध्यापकों के साथ आठ वायदे किए। ये वायदे हैं-

  • पंजाब में आप की सरकार आने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएंगे। जिस तरह से दिल्ली में स्कूलों का स्तर बदला गया है उसी तरह से पंजाब में भी काम किया जाएगा।
  • सरकार बनने के बाद आउट सोर्स और ठेके पर काम करने वाले अध्यापकों को पक्का किया जाएगा।
  • ट्रांसफर पॉलिसी बदली जाएगी ताकि अध्यापकों को उनके मुताबिक ट्रांसफर किया जा सके।
  • अध्यापकों से सिर्फ अध्यापन का काम ही करवाया जाएगा उनसे बाकी के काम नहीं लिए जाएंगे।
  • पंजाब में आप की सरकार बनते ही शिक्षकों भर्ती की जाएगी।
  • पंजाब के टीचरों को ट्रेनिंग के लिए विदेशों में भेजा जाएगा।
  • अध्यापकों को समय-समय पर प्रमोशन दिया जाएगा।
  • अध्यापकों और परिवारों के लिए कैशलेस मेडिकल की सुविधा दी जाएगी।

यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374