Local & National News in Hindi

अमरनाथ यात्रा के पहले दिन बड़गाम में आतंकियों का कहर, सेना का ऑपरेशन जारी

0 41

जम्मू कश्मीरः एक तरफ जहां अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है, वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर के बड़गाम में भारतीय सेना के जवान दुश्मन के साथ लोहगा ले रहे हैं। बड़गाम में आज यानी रविवार की सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। बताया जा रहा है कि चदूरा इलाके के पास दोनों तरफ से गोलीबारी की जा रही है। जानकारी मिली है कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और कार्यवाई जारी है। वहीं जानकारी मिली है कि एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

बडगाम जिले में शुक्रवार को भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने श्रीनगर शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित बडगाम जिले के नौगाम में चेकपोरा इलाके को घेर लिया। घेराबंदी कड़ा करने के बाद आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी, बाद में एक आतंकवादी मारा गया।

इससे पहले 26 जून को पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अंसार गजवतुल हिंद (एजीएच) का कमांडर शबीर अहमद मारा गया। वह जाकिर मूसा का उत्तराधिकारी था। पुलिस ने कहा, “अंसार गजवतुल हिंद का सरगना शबीर अहमद मलिक त्राल के ब्रानपथरी वन क्षेत्र में मुठभेड़ में मारा गया। अब्दुल अहद मलिक का बेटा शबीर नागबल का रहने वाला था।”

शबीर अहमद मलिक, जाकिर मूसा के मारे जाने के बाद शबीर अहमद मलिक का मुखिया बना था। पुलिस ने कहा कि वह पहले आतंकी संगठन लश्करे तैयबा के साथ था। बाद में वह जाकिर मूसा के समूह में शामिल हो गया। वह क्षेत्र में कई हमलों की योजना बनाने और उन पर अमल करने के लिए जिम्मेदार था, उस पर कई मामले दर्ज थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !