Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

पहाड़ से टकराई बस, 20 यात्री घायल, पांच गंभीर

Whats App

कवर्धा। यात्रियों से भरी बस बुधवार की दोपहर तीन बजे अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गई। बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादसे में लगभग 20 से अधिक सवारी को चोट लगी है। इसमें से लगभग 5 से अधिक लोग गंभीर है, जिन्हे उपचार के लिए कवर्धा रेफर किया गया है। घटना पंडरिया ब्लॉक के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरिया-बजाग मार्ग स्थित आगरपानी मोड की है।

कुकदूर थाना प्रभारी सावंत सारथी से मिली जानकारी के अनुसार पक्षीराज बस लखनऊ से दुर्ग जा रही थी। तभी आगरपानी के पास यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि इस बस में ज्यादातर यात्री श्रमिक वर्ग के थे जो लखनऊ में काम करने गए थे। घटना की जानकारी लगते ही कुकदूर थाना पुलिस वहां पहुंची। पुलिस और 108 ने रेस्क्यू कर घायलों को निकाला और इलाज के लिए भेजा।

घटना के बाद डरे यात्री

Whats App

दुर्घटना में जिन्हें सामान्य चोट लगी, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। बताया जा रहा है कि मोड के पास बस चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया था। पहाड़ से टकराने के बाद कुछ यात्री उपर की सीट पर थे, जो नीचे गिर गए। इस घटना में यात्री डर गए थे।

पंडरिया-बजाग मार्ग बना ब्लैक स्पाट

मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली पंडरिया-बजाग सड़क मार्ग हादसों का गढ़ (ब्लैक स्पाट) बन गया है। बीते कुछ दिनों में यहां सड़क हादसे एकाएक बढ़ गए है। सड़क अच्छा होने के चलते लोग तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं। इसके कारण हादसे के शिकार हो रहे हैं

लगातार हो रहे हादसे

पंडरिया-बजाग सड़क मार्ग पर एकाएक सड़क हादसे बढ़े हैं। हाल में ही पंडरिया से बजाग सड़क निर्माण हाल में ही पूरा किया गया है। इस सड़क को भारतमाला प्रोजेक्ट में भी केन्द्र सरकार ने शामिल किया है। वहीं, इस सड़क निर्माण को ज्यादा सुगम बनाने के लिए इसकी घुमावदार घाटी को और चौड़ा व सीधा किया गया। ग्राम पोलमी के आगे बैरियर से लेकर अधचरा तक 10 किलोमीटर तक घाट की कटिंग की गई है। इसके साथ डामरीकरण समेत कांक्रीट शोल्डर का काम भी किया गया।

नर्मदा उद्यम स्थल अमरकंटक जाने के लिए पंडरिया से कुकदूर होते हुए बजाग (मप्र) तक 37 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया गया है। इस नए रूट से अमरकंटक तक की 33 किलोमीटर की दूरी कम हो गई है। जबकि इसी रुट से अब प्रयागराज जाना भी आसान हो गया है। इससे सड़क किनारे के 18 गांव सीधे तौर पर जुड़ गए हैं।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374