Breaking
‘संपत्ति’ बयान पर कांग्रेस का किनारा, विवाद बढ़ने पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार यूं मिले दिल से दिल... पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार

जीकेसी ग्लोबल अध्यक्ष ने कायस्थों को संगठित होने का किया आह्वान

Whats App

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 23 नवम्बर ::

जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ग्लोबल अध्यक्ष -सह- जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने पत्रकारों से वार्ता के क्रम में कहा कि देश-दुनियाँ के सभी कायस्थों को संगठित होकर अपनी ताकत दिखाना होगा कि हम एक हैं और एक रहेंगे। उक्त बातें इंजीनियर प्रशान्त कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित 22 नवम्बर (सोमवार) को पटना के होटल पाटलिपुत्रा एक्जॉटिका में आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम के बाद कही।

उन्होंने ने सभी कायस्थ समुदाय के लोगों से नई दिल्ली में 19 दिसम्बर 21 को आयोजित होने वाले “उम्मीदों का कारवां” में भाग लेने की अपील भी किया।

Whats App

उन्होंने ने जीकेसी प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा के पुत्र प्रशान्त कुमार सिन्हा और दिल्ली निवासी सुरभि सिन्हा के परिणय सूत्र के अवसर पर आयोजित स्वागत भोज में आशीर्वाद भी दिया।

उन्होंने प्रशान्त सिन्हा को अपने इंजीनियरिंग कार्य में देश की सेवा करने और सुरभि सिन्हा को गृह कार्य मे अपनी काबलियत सिद्धय करने एवं सामाजिक कार्यकर्ता बनकर देश की सेवा करने का भी आशीर्वाद दिया।

प्रशांत सिन्हा वंगलुरु (बंगलोर) स्थित आई टी कम्पनी में कम्प्यूटर सांइस इंजीनियर है और सुरभि सिन्हा दिल्ली स्थित निजी कम्पनी में कार्यरत हैं।

स्वागत भोज के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आशीर्वाद देने वालों में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के रवि आनन्द, जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आंनद, मीडिया तथा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, मीडिया प्रदेश सचिव मुकेश महान, हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सत्ता की खोज के सम्पादक मुकेश कुमार सिन्हा, उर्दू दैनिक शफीना के सम्पादक मो जावेद अख्तर, हिन्दी दैनिक प्रातः किरण के ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रवाल, बेखौफ इंडिया के सम्पादक उमाशंकर प्रसाद सिंह, अलर्ट कमांडो के सम्पादक अशोक कुमार सिन्हा, जेके न्यूज के व्यूरो चीफ ए के देव, हिन्दी दैनिक प्रभात खबर के चेतन आनंद, क्लाउड नाइन न्यूज के सम्पादक सुजीत सागर, दूरदर्शन के अभिषेक, आराधना न्यूज के सम्पादक धीरेन्द्र कुमार गुप्ता, स्वतंत्र पत्रकार-सह-लेखक डॉ धुर्व कुमार, डेमोक्रेटिक हेराल्ड के सम्पादक मिथलेश कुमार पाठक, विद्या मंदिर क्लासेस के सीनियर लेक्चरर अमित सिन्हा, अभियंता राहुल सिन्हा, अभियंता सुशांत कुमार, अभियंता आशीष भट्ट, अभियंता आयूष, के अतिरिक्त वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, धीरेन्द्र कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, अजय सिन्हा, संजय सिन्हा सहित अन्य पत्रकार एवं गणमान्य लोगों उपस्थित थे।

जीकेसी के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने स्वागत भोज में उपस्थित गणमान्य लोगों से ग्लोबल अध्यक्ष को मिलाते हुए व्यक्तिगत रूप से 19 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली “उम्मीदों की कारवां” में परिवार एवं चित्रांश शुभ चिंतकों के साथ शामिल होने का अनुरोध भी किया।

‘संपत्ति’ बयान पर कांग्रेस का किनारा, विवाद बढ़ने पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई     |     चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी     |     सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज     |     थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश     |     प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा     |     कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा     |     नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार     |     यूं मिले दिल से दिल… पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी     |     मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला     |     शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374