Local & National News in Hindi

उपचुनाव में फायदा लेने के लिए 17 जातियों को धोखा दे रही सरकार : मायावती

0 55

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगया है कि प्रदेश सरकार उपचुनाव में फायदा लेने के लिये राज्य की 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का नाटक कर रही है।

मायावती ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा है कि योगी सरकार का राज्य की 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का आदेश पूरी तरह से गैर कानूनी और असंवैधानिक  है। जब सरकार जानती है कि इन 17 जातियों को अनुसूचित जाति का लाभ नहीं मिल सकता है तो सरकार ने ऐसा फैसला क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि योगी सरकार ने सपा सरकार की तरह इन 17 जातियों को धोखा देने के लिए ये आदेश जारी किया है।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि ऐसा किया ही जाना है तो पहले अनुसूचित जाति का कोटा बढ़ाया जाए जिससे कि कोटे में शामिल हुईं 17 नई ओबीसी जातियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह फैसला उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का 17 पिछड़ी जातियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। अब वे न तो 27 प्रतिशत आरक्षण वाली ओ.बी.सी. सूची में रहेंगे और न ही उन्हें अनुसूचित जाति के कोटे का कोई लाभ ही मिल पाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !