
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में युवक ने शादी के एक साल बाद ही अपने ससुराल पक्ष से तंग आकर जहर पी लिया। परिवार ने उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिता देसराज की शिकायत पर मृतक की पत्नी कीर्ति, ससुर रवि कुमार और किरण के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।पीड़ित देसराज ने जानकारी दी कि उसके बेटे संजीव कुमार की उम्र 35 साल थी। उसका बेटा लारेंस रोड बिट्टा डायमंड की शॉप पर सेल्समैन की जॉब करता था। तकरीबन एक साल पहले उसकी शादी राम नगर गुरु नानकपुरा निवासी कीर्ति के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही उसकी पत्नी कीर्ति के साथ अनबन शुरू हो गई। गुस्से में कीर्ति घर छोड़ अपने मायके चली गई। वह वहीं रह रही थी। जिसके चलते उनका बच्चा भी नहीं हुआ। इस घटना के बाद उनका बेटा डिप्रेशन में चला गया।बार-बार देते थे धमकियांमृतक के पिता देसराज ने जानकारी दी कि संजीव ने पत्नी कीर्ति को मनाने की काफी कोशिश की। लेकिन वे अपने परिवार के दबाव में थी। ससुराल पक्ष ने भी संजीव को तंग परेशान करना शुरू कर दिया। बीते दिनों वह जस्सा सिंह बाजार केसरिया में बेटे से मिलने गया तो उसने जहर खा लिया था।पुलिस ने जब्त की डायरीदेसराज ने बताया कि उसे वह इलाज के लिए गेट खजाना शूर अस्पताल ले गए। जहां उसके बेटे का ट्रीटमेंट शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस दौरान मृतक संजीव की डायरी को जब्त कर लिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।