Local & National News in Hindi

Jabariya Jodi Trailer: परिणीति का धांसू और सिद्धार्थ का भाईगिरी अंदाज जीत लेगा आपका दिल

0 45

बाॅलीवुड गलियारों से आए दिन सेलिब्रिटीज से जुड़ी खबरें सुनने को मिलती हैं। अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानकारी मिलती रहती है। आपको याद होगा कि 4 साल पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने साल 2014 में ‘हंसी तो फंसी’ फिल्म में एक साथ काम किया था जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था। वहीं अब वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ जोड़ी लेकर फैंस के बीच वापसी कर चुके हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि आज फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। फिल्म में परीणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा का बिंदास अंदाज दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो रहा है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आप भी कहेंगे क्या बात, क्योंकि फिल्म में परीणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर तो यही लगता है कि ये किसी भी हालत में दर्शकों को बोर नही करेगी।

प्रशांत सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.