Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

काशी में दक्षिण भारत के कई यात्री फंसे, बाबा विश्वनाथ अन्नक्षेत्र करा रहा दोनों वक्त भोजन

Whats App

वाराणसी। अग्निपथ योजना पर देश भर में हंगामा मचा हुआ है। हंगामे और बवाल के बीच कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके कारण वाराणसी में दूर दराज से आने वाले हजारों यात्री फंस गए हैं। वाराणसी में फंसे यात्रियों की मदद के लिए बाबा विश्वनाथ ने अपना खजाना खोला है और बाबा के अन्नक्षेत्र में यात्रियों के भोजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की पहल के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन फंसे यात्रियों का पेट भर रहा है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शिव किचन में यात्रियों के लिए दो वक्त के भोजन की व्यवस्था की गई है। दोपहर में साढ़े 12 से 3 बजे और शाम को साढ़े 7 से साढ़े 10 बजे के बीच वाराणसी में फंसे यात्री फ्री भोजन कर सकते हैं।
मंदिर प्रशासन ने इसके लिए तीन नम्बर भी जारी किये हैं। वाराणसी में फंसे यात्रियों को इन नंबरों पर फोन कर अपना नाम नोट कराना होगा जिसके बाद मंदिर की ओर से उन्हें बाबा के अन्नक्षेत्र में भोजन के लिए कब आना है इसकी जानकारी दी जाएगी। वाराणसी में फसा कोई भी यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जब तक इस तरह के हालात होंगे शिव किचन में ये व्यवस्था अनवरत चलती रहेगी। व्यवस्था के शुरू होने के पहले दिन 15 सौ यात्रियों ने भोजन किया था। इसमें सबसे ज्यादा संख्या दक्षिण भारत के यात्रियों की है। वाराणसी में बड़ी संख्या में दक्षिण भारत से श्रद्धालु आते हैं। विरोध प्रदर्शन के बीच ट्रेन रद्द होने के कारण हजारों श्रद्धालु यहां फंसे हुए है।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374