Breaking
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट... मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल.. कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, युवा नेता पवन कुमार यादव भाजपा में हुए शामिल विदिशा में एफएसटी और एसएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान व्यापारियों के पास मिले सोने - चांदी के जेवर स... भिंड में महंगे दाम पर स्कूल बुक बेचने वाले पुस्तक भंडार को किया गया सील.. चुनौतियों से भरा होता है बस्तर में वोटिंग कराना और EVM को सुरक्षित लाना, सुरक्षा में एक चूक पड़ सकती...

दिल्ली में कंस्ट्रक्शन मजदूरों को केजरीवाल सरकार ने दी बड़ी राहत, मिलेंगे 5-5 हजार रुपये

Whats App

नई दिल्ली। दिल्ली में कंस्ट्रक्शन मजदूरों को केजरीवाल सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार अपने स्तर पर कई कदम उठा रही है। कंस्ट्रक्शन के काम बंद होने पर सभी मजदूरों के खातें में 5-5 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। कई निर्माण स्थल ऐसे हैं जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है तो वहां कैंप लगा कर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि कंस्ट्रक्शन का काम बंद होने से मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो गया था। सरकार उनकी परेशानी को देखते हुए कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये भेजने का फैसला किया है। हम श्रमिकों को उनकी न्यूनतम मजदूरी के अनुसार, उनके नुकसान का मुआवजा भी प्रदान करेंगे। दरअसल राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के कारण निर्माण कार्यों पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसके अलावा सरकार ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कई अहम फैसले लिए थे।

बता दें कि पांच-पांच हजार रुपये उन कंस्ट्रक्शन मजदूरों को मिलेंगे जिन्होंने पहले से ही सरकार के श्रम विभाग के कार्यालय में रजिस्टर्ड कराया है। जिन्होंने पंजीकरण नही कराया है सरकार उनको मौका देगी। इसके लिए कैंप लगाकर मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। सरकार के इस फैसले से हजारों निर्माण मजदूरों को राहत मिलेगी।

Whats App

कोरोना काल में भी पंजीकृत निर्माण मजदूरों को दी गई थी आर्थिक सहायता

इससे पहले भी दिल्ली सरकार ने निर्माण मजदूरों को राहत दी थी। कोरोना संकट में जब लाकडाउन हुआ था तब भी सरकार ने पंजीकृत निर्माण मजदूरों को पांच-पांच हजार रुपये आर्थिक मदद दी थी। निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण के लिए सरकार ने तब भी मेगा रजिस्ट्रेशन ड्राइव चलाया था। दिल्ली में करीब दो लाख पंजीकृत निर्माण मजदूूर हैं। श्रम मंत्रालय ने मजदूरों के आनलाइन पंजीकरण के लिए एक वेबसाइट भी लांच किया था। इसके माध्यम से भी बड़ी संख्या में मजदूरों ने अपना पंजीकरण कराया था।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…     |     मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले     |     चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..     |     कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, युवा नेता पवन कुमार यादव भाजपा में हुए शामिल     |     विदिशा में एफएसटी और एसएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान व्यापारियों के पास मिले सोने – चांदी के जेवर सहित नगद रुपए…     |     भिंड में महंगे दाम पर स्कूल बुक बेचने वाले पुस्तक भंडार को किया गया सील..     |     चुनौतियों से भरा होता है बस्तर में वोटिंग कराना और EVM को सुरक्षित लाना, सुरक्षा में एक चूक पड़ सकती है भारी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374