Breaking
2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी

सेहत विभाग के अधूरे बंदोबस्त, फॉगिंग अभी तक शुरू नहीं, डेंगू के 270 लारवे मिले

Whats App

लुधियाना। पंजाब के शहर लुधियाना को कोविड, डेंगू और स्वाइन फ्लू ने घेर लिया है। लगातार कोविड संक्रमण के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।वहीं डेंगू और स्वाइन फ्लू भी अपना कहर बरपाने की तैयारी में है। इन सबके बीच सेहत विभाग के अभी तक कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं है।मानसून शुरू की शुरूआात हो चुकी है लेकिन अभी तक सेहत विभाग के अधिकारियों से डेंगू प्रति लोगों को जागरूक करने और फॉगिंग आदि करवाने की शुरूआत भी नहीं की गई।निगम अधिकारी मई महीने से गली मोहल्लों में छिड़काव करने की बात करते रहे है लेकिन अभी तक सब कागजी कार्रवाई तक रह गया। बताया जा रहा है कि इस बार जून में ही कोविड के मरीज बड़ी संख्या में आने शुरू हो गए है।निगम अधिकारी 10 हजार लीटर मैलाथिआन की दवाई मंगाने की योजना बना रहे थे लेकिन अब तक सिर्फ 2200 से 2600 तक लीटर दवा लुधियाना पहुंची है जब कि इतनी बड़ी आबादी के सामने ये कुछ भी नहीं है।अभी तक शहर में लोगों के घरों से 270 लारवा डेंगू के सेहत विभाग को मिल चुके है। बताया जा रहा है यदि समय रहते सेहत विभाग और निगम के सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं किये तो मरीज बढ़ने की पूरी संभावना है।हाल ही में डेंगू के 3 मरीजों की सेहत विभाग पुष्टि कर चुका है। इसी के साथ स्वाइन फ्लू के अब तक 3 मरीज और 1 मरीज की मौत भी हो चुकी है।कोविड संक्रमित 2 लोगों की मौत, 23 नये पाजिटिवअभी तक लुधियाना में 144 मरीज कोविड के एक्टिव चल रहे है। वहीं फरवरी से अब तक दो लोगों की मौत कोविड से हो चुकी है। मरने वाले लुधियाना निवासी है। मरने वाला कलसां का रहने वाला है और दूसरी महिला शेरपुर कलां निवासी है।लुधियाना में अब तक 2288 मरीजों की कोविड से मौत हो चुकी है। आज जो 23 मरीज नये संक्रमित मिले है उनमे से 18 मरीज लुधियाना और 5 अन्य जिलों से संबंधित हैं। लुधियाना के अब तक 110207 मरीजों में से 107762 स्वस्थ हो चुके हैं। 144 एक्टिव केसेस में से 141 होम आइसोलेशन में और 3 प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है।

2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी     |     हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP     |     रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा     |     कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला     |     बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला     |     मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप     |     नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे     |     ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां     |     इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन     |     मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374