जालंधर/फगवाड़ा: फायरिंग के बाद नाके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जांच करते हुए।पंजाब के फगवाड़ा शहर में गांव महेड़ू में पुलिस नाके के दौरान देर रात कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस वालों पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बचे। नाके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने भी जवाबी फायरिंग की, लेकिन बदमाश बच निकले। वहीं इस गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।नाके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों पर गोलियां दागने वाले बदमाश की पहचान राजन के रूप में हुई है। पचा चला है कि राजन जालंधर में पुलिस का नाका तोड़ कर फगवाड़ा की तरफ भागा था। जालंधर पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना जिला कपूरथला के तहत आती फगवाड़ा पुलिस को दी। फगवाड़ा पुलिस ने सूचना मिलते ही नाकाबंदी कर डाली।तेज रफ्तार से आ रहे बदमाश राजन ने नाके पर पहुंचते ही पुलिस वालों पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। गोलियों से बचने के लिए पुलिस वालों ने नाके पर आड़ ले ली। इसका फायदा उठाकर राजन फगवाड़ा के महेड़ू में भी नाका तोड़ कर फरार हो गया। नाके से निकलते समय पुलिस कर्मचारियों ने भी राजन पर जवाबी फायरिंग की, लेकिन वह बचकर निकल भागा।कार में बदमाश राजन के साथ उसके साथी भी थे। उन्होंने भी पुलिस वालों पर गोलियां दागीं। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके से गोलियों के खोल भी बरामद कर लिए हैं। बहरहाल पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Breaking
दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, आसमान में काले बादल; बारिश का अलर्ट
बगल की दीवार में सुराख और रणजीत सिंह का खात्मा, वह कत्ल जिसने मुख्तार को मशहूर कर दिया
नौकरी गई तो बन गई लैपटॉप चोर, नोएडा की जस्सी बेंगलुरु से अरेस्ट, लाखों के गैजेट्स बरामद
IPL 2024: विराट कोहली और RCB को बार-बार हराना पसंद, गौतम गंभीर के वायरल वीडियो ने मुकाबले के रोमांच ...
अरबाज के बाद अब सलमान खान ने भी ‘दबंग 4’ को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया
अगले वित्त वर्ष में मिलेंगे कमाई के भरपूर मौके, 1000…2000 नहीं आ रहे हैं 70,000 करोड़ के IPO
Google और Apple के बीच तगड़ा मुकाबला, फिर क्यों एपल की मदद को तैयार है गूगल?
शुभ फल के लिए किस देवी देवता की कितनी परिक्रमा करनी चाहिए, जानें विधि
ये मुस्लिम देश बेच रहा था इजराइल को हथियार, जनता को पता लगा तो हो गया बवाल
आखिर वेट लॉस करने में कितना समय लगता है? एक्सपर्ट से जानिए