Breaking
लाल बत्ती वाली कार, IAS-IPS संग फोटो, पत्नी से भी फ्रॉड… इस ‘अधिकारी’ के आगे नटवरलाल भी फेल MP Board 10th,12th Result 2024 आज होगा घोषित, जानें कहां और कैसे करना है चेक EVM-VVPAT वोट वेरिफिकेशन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने किए EC से कई सवाल, कहा- जवाब चाहिए लोकसभा चुनाव 2024: क्या ‘गारंटी’ पर हावी हो गए हैं पुराने मुद्दे? 48 घंटे तक शराब पर रहेगा बैन, नोएडा, गाजियाबाद सहित यूपी के 8 जिलों में नहीं खुलेंगे ठेके बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा…बीजेपी नेता सीपी जोशी का विवादित बयान खुद को देशभक्त कहने वाले एक्स-रे से डरते हैं…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार अल्लाह से प्रार्थना करो…पत्नी-बेटी को देखकर रो पड़ा शाहजहां शेख ‘संपत्ति’ बयान पर कांग्रेस का किनारा, विवाद बढ़ने पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी

सलमान खान के पीठ पीछे बॉडीगार्ड शेरा उतार रहे थे उनके ‘अंतिम’ किरदार की नकल, मुड़कर सलमान को कहनी पड़ी ऐसी बात

Whats App

नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रुथ सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। महेश मांजरेकर निर्देशित फिल्म के लिए सलमान के फैंस के बीच भारी उत्साह है, जिसका अंदाज सोशल मीडिया के जरिए लगाया जा सकता है। वहीं, सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भी कम जोश में नहीं हैं।

सलमान ने शेरा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो उनकी पीठ पीछे अंतिम का एक संवाद बोल रहे हैं, जो फिल्म में सलमान का किरदार राजबीर सिंह बोलता है। शेरा का मोनोलॉग खत्म होने के बाद सलमान उनकी खिंचाई करते हैं। दरअसल, मोनो लॉग में एक लाइन आती है, जिसमें कहना होता है कि यह सरदार… शेरा लाइन बोलते हुए अंगुली सलमान की ओर दिखाते हैं, मगर सलमान उन्हें छेड़ने की गरज से शेरा से कहते हैं कि यह सरदार… बोलते हुए इशारा अपनी ओर किया होगा।शेरा कहते हैं, नहीं मालिक।

वैसे शेरा और सलमान का साथ कई बरस पुराना है और वो सलमान के सबसे वफादार साथी और करीबियों में गिने जाते हैं। शेरा एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। शेरा को सम्मान देने के लिए अपनी फिल्म बॉडीगार्ड में सलमान उनकी सिक्योरिटी एजेंसी की वर्दी नाम के साथ पहनी थी।

Whats App

बता दें, अंतिम, गैंगस्टर-पुलिस ड्रामा है, जिसमें सलमान एक बार फिर खाकी पहने हुए दिखेंगे। वहीं, बहनोई आयुष शर्मा गैंगस्टर के किरदार में हैं। आयुष की यह दूसरी फिल्म है। सलमान ने उन्हें लवयात्री फिल्म से बॉलीवुड में बतौर एक्टर लॉन्च किया था। सलमान और आयुष पहली बार पर्दे पर साथ आ रहे हैं। अंतिम के जरिए सलमान की दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी हो रही है। सलमान की आखिरी थिएट्रिकल रिलीज 2019 में आयी दबंग 3 है, जिसमें वो इंस्पेक्टर चुलबुल पांडेय का किरदार निभाते हैं। पिछले साल सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

अंतिम में जिशु सेनगुप्ता, निकितिन धीर, उपेंद्र लिमये, सायाजी शिंदे जैसे कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में दिखेंगे। वहीं, वरुण धवन और वलुशा डिसूजा ने गानों में स्पेशल एपीयरेंस दी है।

लाल बत्ती वाली कार, IAS-IPS संग फोटो, पत्नी से भी फ्रॉड… इस ‘अधिकारी’ के आगे नटवरलाल भी फेल     |     MP Board 10th,12th Result 2024 आज होगा घोषित, जानें कहां और कैसे करना है चेक     |     EVM-VVPAT वोट वेरिफिकेशन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने किए EC से कई सवाल, कहा- जवाब चाहिए     |     लोकसभा चुनाव 2024: क्या ‘गारंटी’ पर हावी हो गए हैं पुराने मुद्दे?     |     48 घंटे तक शराब पर रहेगा बैन, नोएडा, गाजियाबाद सहित यूपी के 8 जिलों में नहीं खुलेंगे ठेके     |     बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा…बीजेपी नेता सीपी जोशी का विवादित बयान     |     खुद को देशभक्त कहने वाले एक्स-रे से डरते हैं…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार     |     अल्लाह से प्रार्थना करो…पत्नी-बेटी को देखकर रो पड़ा शाहजहां शेख     |     ‘संपत्ति’ बयान पर कांग्रेस का किनारा, विवाद बढ़ने पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई     |     चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374