Breaking
बस्तर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने दी अपनी शुभकामनाएं चिंता मत करना, लड़ाई जारी है… तिहाड़ जेल में केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज से क्यों कही ये बात? जबलपुर: नवनियुक्त डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने संभाला पदभार सिंधिया के लिए चुनाव अभियान में जुटी प्रियदर्शनी, ग्रामीण बच्चे के साथ खेला कैरम, खूब लगाए शॉट सैम पित्रोदा का बयान अच्छा, मेरी बात ही कांग्रेस का पक्ष… विरासत कर पर क्या बोल गए उदित राज? इंदौर के चिड़ियाघर में रतलाम से लाई गई मादा तेंदुए की हालत में अब सुधार है। मादा तेंदुए को गंभीर हालत... मौत के मुंह से लौटी मादा तेंदुआ, रतलाम से गंभीर हालत में लाई गई थी इंदौर जंगल में मोर का शिकार कर रहे दो शिकारी वन अमले ने पकड़े, 6 चकमा देकर हुए फरार... जब मौत के बाद बेटी की शादी में पक्षी बनकर पहुंचे पिता, सभी लोग हो गए हैरान... क्या सचमुच तीसरा विश्वयुद्ध होगा? पढ़ें, कहानी परमाणु बम की

खिलाड़ियों का संसार बनता जा रहा संसारपुर, खगड़िया के इस मैदान से निकले एथलीट गाड़ रहे सफलता के झंडे

Whats App

खगड़िया: जिले में परिंदों में उड़ान भरने का काम पवन कुमार कर रहे हैं। दादा फिजिकल ग्रुप आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। संसारपुर खेल मैदान में सुबह की पहली किरण के साथ युवक-युवतियां रोजाना पसीना बहाने के लिए पवन कुमार के नेतृत्व में पहुंच जाते हैं। कड़कड़ाती धूप हो, बरसात हो या हड्डी गलाने वाली ठंड हो, संसारपुर के इस मैदान पर युवाओं का जोश देखते बनता है। इस टोली में दर्जनों युवाओं के साथ- साथ युवतियां भी कंधे से कंधा मिलाकर जब मैदान में दौड़ लगाने उतरती है, तो पैरों के थाप से मैदान गूंज उठता है।

पवन कुमार के द्वारा बीते एक वर्ष से खगड़िया व दूसरे जिले के विभिन्न भागों से आए युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले युवक- युवतियों से फीस के तौर पर एक रुपये भी नहीं लिए जाते हैं। जो युवा इस मैदान से सफल होते हैं वह प्रशिक्षण में भाग लेने वाले युवाओं के बेहतर व्यवस्था के लिए व्यायाम की सामग्री दान करते हैं। दादा फिजिकल ग्रुप दिन प्रतिदिन बड़ा होता जा रहा है। आज इस ग्रुप से जुड़कर एक सौ से अधिक युवक- युवतियां अपनी भविष्य को तलाशते हुए मैदान में पसीने बहा रहे हैं। जबकि बीते एक वर्ष के दौरान पवन कुमार के नेतृत्व में 17 युवक- युवतियों ने बिहार पुलिस की परीक्षा पास कर सफलता के झंडे गाड़े हैं।

वहीं सात सब इंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट कमांडेंट, एक कोस्ट गार्ड और वर्तमान में 12 युवक-युवतियों ने बिहार पुलिस ड्राइवर का फिजिकल पास कर लिया है। जबकि तीन युवा देश की सीमा की रक्षा के लिए आर्मी में हैं। पवन कुमार बताते हैं कि आज युवाओं का एक बड़ा वर्ग अपने मार्ग से भटक चुका है। अपने आप को नशा के लत में डुबाता जा रहा है। ऐसे कई युवा हैं जो अपने मार्ग से भटक चुके थे। उन्हें उनके घर पर जाकर प्रेरित कर सही मार्ग पर लाने का काम किया गया।

Whats App

कई ऐसे युवक-युवतियां हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण प्रतिभा होने के बावजूद सफल नहीं हो पा रहे थे। ऐसे युवाओं को इस ग्रुप के माध्यम से हर तरह से मजबूत किया गया। जिसका परिणाम भी सामने आया। आज समाज में उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। युवा अगर ठान ले तो सफलता मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। बस दृढ़ इच्छा शक्ति होनी चाहिए।

बस्तर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने दी अपनी शुभकामनाएं     |     चिंता मत करना, लड़ाई जारी है… तिहाड़ जेल में केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज से क्यों कही ये बात?     |     जबलपुर: नवनियुक्त डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने संभाला पदभार     |     सिंधिया के लिए चुनाव अभियान में जुटी प्रियदर्शनी, ग्रामीण बच्चे के साथ खेला कैरम, खूब लगाए शॉट     |     सैम पित्रोदा का बयान अच्छा, मेरी बात ही कांग्रेस का पक्ष… विरासत कर पर क्या बोल गए उदित राज?     |     इंदौर के चिड़ियाघर में रतलाम से लाई गई मादा तेंदुए की हालत में अब सुधार है। मादा तेंदुए को गंभीर हालत में इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भेजा गया था। पूरा मामला रतलाम फॉरेस्ट रेंज का है जहां बरोदा कुल गांव से एक मादा तेंदुए गंभीर घायल हालत में रेस्क्यू किया गया था और उसे इंदौर के चिड़ियाघर इलाज के लिए भेजा गया था। इस मामले में इंदौर जू प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि इसकी मरणासन्न स्थिति थी। मादा तेंदुए को शरीर में काफी चोटे थी। साथ ही इसे गर्मी के कारण डीहाइड्रेशन भी था और काफी समय से शिकार भी नहीं किया था। पर अब हालात में सुधार है। ये चलने फिरने लग गई है। उसकी उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष है और इसी कारण रिकवर करने में थोड़ी तकलीफ आ रही है और हम फिर भी इलाज कर रहे हैं।     |     मौत के मुंह से लौटी मादा तेंदुआ, रतलाम से गंभीर हालत में लाई गई थी इंदौर     |     जंगल में मोर का शिकार कर रहे दो शिकारी वन अमले ने पकड़े, 6 चकमा देकर हुए फरार…     |     जब मौत के बाद बेटी की शादी में पक्षी बनकर पहुंचे पिता, सभी लोग हो गए हैरान…     |     क्या सचमुच तीसरा विश्वयुद्ध होगा? पढ़ें, कहानी परमाणु बम की     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374