Breaking
बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार... साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई

बिना टेस्ट डेब्यू इस भारतीय खिलाड़ी ने दिए न्यूजीलैंड को 3 बड़े झटके, तीसरे दिन अचानक मिली टीम में जगह

Whats App

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले का तीसरे दिन का खेल जारी है। कानपुर के ग्रीन पार्क में भारतीय टीम जब तीसरे दिन मैच में खेलने उतरी को लक्ष्य शुरुआती विकेट हासिल करने का था। भारत को पहला झटका अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने दिया लेकिन जिनकी वजह से यह विकेट संभव हुआ वो खिलाड़ी तीसरे दिन ही सीधा खेलने उतरा था। इसके बाद दिग्गज रोस टेलर और शतक के करीब पहुंचे लेथम को आउट कर उन्होंने वापस भेजा।

भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टास जीतकर कानपुर में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। डेब्यू कर रहे मिडिल आर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शानदार शतकीय पारी खेली। ओपनर शुभमन गिल और आल राउंडर रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जमाया। भारत ने पहली पारी में 345 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद दूसरे दिन के खेल में न्यूजीलैंड ने अपनी धाक जमाई। ओपनर टाम लेथम और विल यंग ने बिना कोई विकेट गंवाए 129 रन बनाकर दिन का खेल खत्म किया।

तीसरे दिन भरत को मिला मौका, किया कमाल 

Whats App

पहले दो दिन विकेटकीपर केएस भरत इस मैच का हिस्सा नहीं थे। तीसरे दिन के खेल से पहले रिद्धिमान साहा चोटिल हुए और उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। बीसीसीआइ ने कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन साहा के गर्दन में दर्द की शिकायत की जानकारी दी। भरत मैच में उनकी जगह विकेटकीपिंग करने उतरे और भारत को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी दिलाई।

214 गेंद खेलकर 15 चौके जमाने के बाद 89 रन बनाकर विल यंग विकेट के पीछे भरत द्वारा अश्विन की गेंद पर लिए गए शानदार कैच पर आउट होकर वापस लौटे। गेंद बल्ले के लगने के बाद बेहद नीची रही थी और भरत ने इसे जैसे लपका उसने हर किसी को हैरान कर दिया। कैच बेहद लाजवाब था और कमेंट्री कर रहे दिग्गजों ने इसकी जमकर तारीफ की। इसके बाद रोस टेलर को 11 रन पर लपका और फिर 95 रन बनाकर शतक के करीब पहुंचे टाम लेथम को स्टंप कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। अक्षर की गेंद पर वह आगे बढ़े और विकेट कीपर ने मौका नहीं गंवाया।

बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |     अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट     |     कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, हिसार से सुनैना, अंबाला से गुरप्रीत सिंह, INLD ने हरियाणा में 3 उम्मीदवार उतारे     |     साथ में मुस्लिम लड़की, हाथ में बंधा कलावा… देखते ही युवक की कर दी पिटाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374