Local & National News in Hindi

Airline ने मुंबई के बदले कृति सेनन को पहुंचाया अहमदाबाद, इस वजह से हुआ बड़ा नुकसान

0 59

इन दिनों मुंबई में भारी बारिश के कारण आम जनता के अलावा फिल्मी सितारों को भी इसका सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन को भी मुंबई की भारी बरसात का सामना करना पड़ गया।

दरअसल कृति सेनन एक मैगजीन के लिए शूट करने दिल्ली आई हुई थीं, शूट पूरा करने के लिए उन्होंने मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ी। हालांकि पिछली रात हुए भारी बरसात के चलते उनकी फ्लाइट हवा में ही अटक गईं। एयरलाइन को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि अब क्या करना है, एयरलाइन और पैसेंजर दोनों ही सुबह के 4 बजे फंसे हुए थे। कृति सेनन और अन्य तमाम पैसेंजर्स को लेकर फ्लाइट अहमदाबाद पहुंच गई, ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि जहाज मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड ही नहीं हो पा रहा था। इतना होता तो भी ठीक था, सुबह के 4 बजे अपने गंतव्य के बजाए कहीं और पहुंच चुकी कृति को फैन्स ने सेल्फी के लिए घेर लिया।

एयरलाइन ने कृति को ठहरने के लिए होटल उपलब्ध कराया लेकिन वह वहां फंसी हुई हैं क्योंकि मुंबई होते हुए उन्हें एक इवेंट के लिए जांबिया जाना था। हालांकि ऐसा लगता नहीं है कि कृति इस साउथ अफ्रीकन देश में पहुंच पाएंगी, क्योंकि मुंबई का मौसम बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछली रात मुंबई में अब तक 135mm तक बारिश हुई, भारी बारिश के चलते स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !