Breaking
गोपालगंज -भोरे में फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापेमारी कई उपकरण बरामद. 2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन

केजरीवाल से मीटिंग कर रहे मान; चुनाव में हार और कैबिनेट विस्तार पर मंथन

Whats App

चंडीगढ़: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की मुलाकात में राघव चड्ढा भी मौजूद रहेंगे।संगरूर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद CM भगवंत मान पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उनकी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हो रही है। इस मौके पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहेंगे। संगरूर उपचुनाव परिणाम के लिहाज से यह मुलाकात काफी अहम है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पंजाब में आप उसे बरकरार नहीं रख सकी। इसके उलट दिल्ली में आप ने विधानसभा उपचुनाव जीत लिया।इसके अलावा जुलाई में ही मान सरकार ने कैबिनेट विस्तार करना है। अभी CM समेत 10 मंत्री हैं। मान सरकार 8 मंत्री और बना सकती है। इसको लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसमें करप्शन केस में बर्खास्त किए हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला का पद भी शामिल है।3 महीने पहले जीती थीं 92 सीटेंपंजाब में आम आदमी पार्टी ने 3 महीने पहले ही विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीटें जीती थीं। संगरूर लोस सीट के अधीन आती 9 विस सीटें भी आप ने जीतीं। CM भगवंत मान के अलावा 2 मंत्री हरपाल चीमा और मीत हेयर भी यहीं से जीते। सरकार बनते ही आप ने भ्रष्टाचार को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया। हालांकि संगरूर उपचुनाव में AAP के उम्मीदवार गुरमेल सिंह हार गए। यह हार इसलिए भी अहम रही क्योंकि उन्हें पंजाब की सियासत में महज औपचारिकता के लिए चुनाव लड़ने वाले शिअद अमृतसर के सिमरनजीत मान ने हराया।पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के जवाहरके गांव में हत्या कर दी गई थी। संगरूर चुनाव में यह मुद्दा खूब छाया रहा। जिसका AAP को नुकसान हुआ।सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड बड़ी वजहआम आदमी पार्टी अब हार का विश्लेषण करने में जुटी है। हालांकि आप की हार के पीछे की बड़ी वजह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या रही। AAP सरकार ने मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। जिसके अगले दिन उनकी हत्या हो गई। हालांकि हत्या के वक्त उनके 2 गनमैन साथ नहीं थे। मूसेवाला की हत्या की वजह से यूथ मान सरकार से नाराज हो गया। मूसेवाला सिमरनजीत मान के लिए चुनाव प्रचार करने वाले थे। इसलिए युवाओं ने मान को ही वोट डाली और वह जीत गए।

2047 तक विकसित भारत के लिए 24×7 काम कर रहा हूं, कर्नाटक रैली में बोले PM मोदी     |     हुबली हत्याकांड में ‘लव जिहाद’ का एंगल, CM सिद्धारमैया ने कहा राजनीति कर रही BJP     |     रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार को लड़ाने की मांग, कांग्रेस के सर्वे में खुलासा     |     कांग्रेस ने टैक्स सिटी को टैंकर सिटी बना दिया… बैंगलुरु नॉर्थ में PM मोदी का बड़ा हमला     |     बंगाल में कोई INDIA गठबंधन नहीं, मालदा में ममता ने कांग्रेस-CPM पर बोला हमला     |     मुख्यमंत्री को जेल में धीमी मौत दी जा रही… केजरीवाल को लेकर AAP का बड़ा आरोप     |     नकली खाकी वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, मोतिहारी में एक और फर्जी पुलिसकर्मी के काले कारनामे     |     ईस्ट दिल्ली के मकान में मिली दो बच्चों की लाश, खून से लथपथ मिली मां     |     इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह, PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन     |     गोपालगंज -भोरे में फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापेमारी कई उपकरण बरामद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374