Breaking
चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार यूं मिले दिल से दिल... पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट

चीन बोला- यूक्रेन संकट के बहाने नया शीत युद्ध छेड़ने का प्रयास कर रहा है नाटो

Whats App

बीजिंग । युद्धग्रस्त देश यूक्रेन को लेकर नाटो की भूमिका पर चीन ने संदेह जताते हुए संयुक्त राष्ट्र में उनके स्थाई प्रतिनिधि चांग चुन ने 28 जून को सुरक्षा परिषद की खुली बैठक में भाषण देकर नाटो से यूक्रेन संकट के बहाने से सामूहिक मुकाबला और नया शीत युद्ध न छेड़ने का अनुरोध किया। चांग चुन ने कहा कि विश्व में शांतिप्रिय देशों और जनता की तरह चीन नाटो के रणनीतिक बदलाव पर कड़ी नजर रखे हुए है और नाटो के तथाकथित रणनीतिक संज्ञान दस्तावेज के विषयों पर चिंतित है। नाटो के कुछ नेता दावा करते हैं कि दूसरे देश खतरे लाते हैं, लेकिन हकीकत यही है कि नाटो खुद विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में परेशानी पैदा कर रहा है।
चीन नाटो से सबक लेकर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में काल्पनिक दुश्मन ढूंढकर जानबूझ कर मुकाबला और विभाजन न करने का अनुरोध करता है। चांग चुन ने बताया कि शीतयुद्ध के बाद नाटो ने पांच बार पूर्व की ओर विस्तार किया। इससे यूरोप अधिक सुरक्षित नहीं बना, इसके विपरीत मुठभेड़ का बीज बोया गया है।  चांग चुन ने बताया कि वार्ता शांति की बहाली और मजबूती का एकमात्र रास्ता है।
दूसरी ओर, नाटो ने बुधवार को रूस को अपने सदस्यों की शांति एवं सुरक्षा के लिए ‘सबसे बड़ा और सीधा खतरा’ करार दिया।  इसके साथ ही नाटो प्रमुख ने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद गठबंधन सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती का सामना कर रहा है।  तीस देशों के गठबंधन ने मैड्रिड में अपने शिखर सम्मेलन में रूस को नाटो देशों के लिए खतरा बताने वाली घोषणा की।  नाटो की यह घोषणा इस बात को रेखांकित करती है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण ने शीतयुद्ध के बाद के यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था को नाटकीय रूप से कैसे प्रभावित किया है।  गठबंधन के नेताओं ने रूस के आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन के लिए ‘राजनीतिक और व्यावहारिक समर्थन बढ़ाने’ का वादा किया। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इससे पहले बुधवार को अपने देश की पूरी तरह से मदद नहीं करने को लेकर नाटो से नाराजगी जताई तथा रूस से लड़ने के लिए और अधिक हथियार मांगे। नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि गठबंधन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे गंभीर सुरक्षा संकट चुनौती का सामना कर रहा है।

चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी     |     सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज     |     थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश     |     प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा     |     कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा     |     नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार     |     यूं मिले दिल से दिल… पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी     |     मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला     |     शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार     |     दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374