Breaking
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट... मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल.. कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, युवा नेता पवन कुमार यादव भाजपा में हुए शामिल विदिशा में एफएसटी और एसएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान व्यापारियों के पास मिले सोने - चांदी के जेवर स... भिंड में महंगे दाम पर स्कूल बुक बेचने वाले पुस्तक भंडार को किया गया सील.. चुनौतियों से भरा होता है बस्तर में वोटिंग कराना और EVM को सुरक्षित लाना, सुरक्षा में एक चूक पड़ सकती...

मानसून के साथ मुश्किलों की शुरुआत गोपेश्वर में सड़क पर गिरा बोल्डर

Whats App

चमोली । उत्तराखंड में मानसून आने के साथ ही मुश्किलों की शुरुआत हो गई है। चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर के कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले बाईपास मार्ग पर गुरुवार सुबह बोल्डर आने से सड़क बाधित हो गई है। बद्रीनाथ हाइवे अभी सुचारू है। नई टिहरी में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। हरिद्वार में मौसम में भी मौसम बदला है। सुबह 3 बजे से हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ज्वालपुर के कटहरा बाजार में जलभराव हुआ है। इससे पहले बीते बुधवार को केदारनाथ यात्रियों को लेकर लौट रहे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर गया। इसमें एक महिला यात्री की मौत हो गई। 10 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन गंभीर घायल हैं। घटना बुधवार शाम केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास की है। भारी बारिश के बीच सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर आ रहे यात्री वाहन पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर गया। मलबे में यात्री वाहन के दबे होने की सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर 10 लोगों को निकाला। महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी 62 वर्षीय पुष्पा के शव को वाहन काटकर निकाला गया। महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी ज्योति बाला काले, कल्पना काले, राम सालुंके, क्रशाना भाले, पटना(बिहार) निवासी गौतम कुमार, शिव कुमार, अंकित शर्मा, बडासू(रुद्रप्रयाग) निवासी रमेश सिंह, नेपाली नागरिक पलमन और टीकाराम को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…     |     मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले     |     चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..     |     कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, युवा नेता पवन कुमार यादव भाजपा में हुए शामिल     |     विदिशा में एफएसटी और एसएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान व्यापारियों के पास मिले सोने – चांदी के जेवर सहित नगद रुपए…     |     भिंड में महंगे दाम पर स्कूल बुक बेचने वाले पुस्तक भंडार को किया गया सील..     |     चुनौतियों से भरा होता है बस्तर में वोटिंग कराना और EVM को सुरक्षित लाना, सुरक्षा में एक चूक पड़ सकती है भारी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374