Breaking
केले का छिलका चमका देगा चेहरा, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल मुजफ्फरपुर: घर पर चल रहा था मां का श्राद्ध, छोटा भाई बना हैवान… बड़े भाई को काटकर नदी में फेंका मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने ED को भी स्टेटस रिपोर्ट में देरी पर लगाई फटकार संदेशखाली, भूपतिनगर के बाद अब रामनवमी में हिंसा, लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में क्यों मचा बवाल? चुनाव चिह्न के साथ बार कोड देने का सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव, ECI का इनकार, फैसला सुरक्षित जब बीहड़ में बैठा डकैत ददुआ तय करता था कौन बनेगा सांसद, विधायक और प्रधान गर्मियों में बदल रहा वर्कआउट का ट्रेंड, कार्डियो पर ज्यादा ध्यान बड़नगर पुलिस ने 13 ग्राम स्मैक के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार किसान की बेटी का यूपीएससी में चयन, लक्ष्य के लिए बनाई इंटरनेट मीडिया से दूरी 28 साल बाद आराेपित को पकड़ा, चोरी के मामले में था फरार

केंद्रीय डेपुटेशन के लिए लेटर लिख चुके; पंजाब में 6 महीने में चौथे डीजीपी बदले जाएंगे

Whats App

चंडीगढ़: पंजाब के DGP वीके भावरा छुट्‌टी पर जाएंगे। वह केंद्रीय डेपुटेशन पर जाने के लिए पंजाब सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिख चुके हैं। केंद्र से मंजूरी मिलने तक वह 2 महीने की छुट्‌टी पर रह सकते हैं। भावरा हटाए गए तो पिछले 6 महीने में पंजाब के चौथे डीजीपी बदले जाएंगे। गैंगस्टर्स के खतरे समेत लॉ एंड ऑर्डर की चुनौती से जूझते पंजाब में इससे हालात पर चिंता बढ़ रही है। इसमें जल्द किसी डीजीपी को भावरा का चार्ज सौंपा जा सकता है।नए DGP के लिए यह 4 नाम चर्चापंजाब के नए डीजीपी के लिए अब 4 नाम चर्चा में हैं। जिनमें गौरव यादव, हरप्रीत सिद्धू, शरद सत्य चौहान और संजीव कालड़ा शामिल हैं। इनमें गौरव यादव और हरप्रीत सिद्धू अहम हैं। गौरव यादव को CM भगवंत मान ने अपना स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाया था। वहीं हरप्रीत सिद्धू स्पेशल टास्क फोर्स के चीफ हैं और हाल ही में उन्हें पंजाब की जेलों की बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी गई।संगरूर उपचुनाव के बाद तेज हुई भावरा को बदलने की चर्चावीके भावरा को पिछली कांग्रेस सरकार ने डीजीपी लगाया था। AAP सरकार बनने के बाद उन्हें हटाया नहीं गया। हालांकि इसके बाद पंजाब में लगातार मर्डर से सवाल उठने लगे। खासकर, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पुलिस की कमजोरी उजागर कर दी। इससे पहले मोहाली स्थित पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रॉकेट अटैक से खाकी पहले ही सवालों में थी। फिर आप को संगरूर चुनाव में हार मिली तो भावरा को बदलने की तैयारी शुरू हो गई।सितंबर से शुरू हुआ डीजीपी बदलने का खेलकैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते दिनकर गुप्ता डीजीपी थे। कैप्टन को हटाया गया तो दिनकर गुप्ता भी छुट्‌टी पर चले गए। इसके बाद CM चरणजीत चन्नी ने इकबालप्रीत सहोता को डीजीपी लगा दिया। जिसके खिलाफ कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने मोर्चा खोल दिया। जिसके बाद सिद्धार्थ चट्‌टोपाध्याय को डीजीपी लगा दिया गया। हालांकि चुनाव नजदीक आते ही वीके भावरा को डीजीपी बना दिया गया।

केले का छिलका चमका देगा चेहरा, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल     |     मुजफ्फरपुर: घर पर चल रहा था मां का श्राद्ध, छोटा भाई बना हैवान… बड़े भाई को काटकर नदी में फेंका     |     मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने ED को भी स्टेटस रिपोर्ट में देरी पर लगाई फटकार     |     संदेशखाली, भूपतिनगर के बाद अब रामनवमी में हिंसा, लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में क्यों मचा बवाल?     |     चुनाव चिह्न के साथ बार कोड देने का सुप्रीम कोर्ट का प्रस्ताव, ECI का इनकार, फैसला सुरक्षित     |     जब बीहड़ में बैठा डकैत ददुआ तय करता था कौन बनेगा सांसद, विधायक और प्रधान     |     गर्मियों में बदल रहा वर्कआउट का ट्रेंड, कार्डियो पर ज्यादा ध्यान     |     बड़नगर पुलिस ने 13 ग्राम स्मैक के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार     |     किसान की बेटी का यूपीएससी में चयन, लक्ष्य के लिए बनाई इंटरनेट मीडिया से दूरी     |     28 साल बाद आराेपित को पकड़ा, चोरी के मामले में था फरार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374