Breaking
‘भाजपा समर्थकों का बूथ पर कब्जा, मुस्लिम वोटरों से अभद्रता’, वोटिंग के बीच सपा के गंभीर आरोप यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत

मुजफ्फरपुर की लीची के अब शुगर फ्री आम की चर्चा जोरों पर, पकते तक 16 बार बदलता हैं रंग

Whats App

मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर अपनी लीची के लिए देश-दुनिया में मशहूर है। लेकिन, इन दिनों मुजफ्फरपुर की चर्चा लीची के साथ यहां उगने वाले शुगर फ्री आम की वजह से भी खूब हो रही है। दरअसल गर्मी के मौसम में आम खाना हर किसी को पसंद है। फलों का राजा आम की एक से बढ़कर एक किस्में बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन, आम की मिठास की वजह से शुगर के मरीजों के लिए इस फल को खाना मुश्किल होता है, लेकिन, अब बिहार के किसान की बदौलत शुगर के मरीज भी आम का लुत्फ उठा पाएंगे। वैसे आम का मौसम करीब-करीब चला गया है। लेकिन, बिहार में उगने वाले इस रंग बदलू शुगर फ्री आम की चर्चा हर जगह हो रही है। मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड में किसान राम किशोर सिंह के बगीचे में शुगर फ्री आम उगता है। दिखने में ये कहीं से आम नहीं लगता, लेकिन यह फलों के राजा आम की ही एक प्रजाति है, जिस अमेरिकन ब्यूटी कहा जाता है।
बता दें, किसान सिंह के बागान में उगने वाले अमेरिकन ब्यूटी आम की यह प्रजाति शुगर फ्री होती है। इसका साइज सामान्य आम से अलग और थोड़ा बड़ा होता है। यह दिखने में आम जैसा नहीं होता, लेकिन टेस्ट वैसा ही होता है। इसके एक आम का वजन लगभग आधा किलो ग्राम होता है। इस पककर तैयार होने में 5 महीने का समय लगता है। मतलब जब बाकी आमों की वैराइटी उगना बंद होती है, तब जून-जुलाई में अमेरिकन ब्यूटी मैंगो पकना शुरू होता है। इस आम में आम जैसे ही गुण होते हैं। लेकिन, मिठास कम होती है, हालांकि टेस्ट वैसा ही होता है।
कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर और राष्ट्रीय लीची अनुसंधान के वैज्ञानिकों ने भी इसका स्वाद चखा है, और पाया है कि सामान्य आमों की तुलना में इसका स्वाद कम मीठा और शुगर फ्री है। ये आम गिरगिट की तरह रंग बदलता है। हरा-पीला-लाल-होते होते पकने से पहले 16 बार अपना रंग बदलता हैं, जब पूरी तरह पक जाता है, तब लाल रंग का हो जाता है। बाजार में इसकी कीमत भी ज्यादा होती है, चार हजार रुपये में एक-आध किलो मिल जाता है।

‘भाजपा समर्थकों का बूथ पर कब्जा, मुस्लिम वोटरों से अभद्रता’, वोटिंग के बीच सपा के गंभीर आरोप     |     यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374