Breaking
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में हिंसा के बीच बंपर वोटिंग, क्या है इसके पीछे की कहानी? छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां बस्तर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल 10 हजार का लालच और गंवा दिए 35 लाख; ऐसे ठगी के शिकार हुए अधिकारी साहब एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल! फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी! Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान

अलीगढ़ के कोतवाली के भुजपुरा का मामला, 13 साल पहले हुआ था निकाह

Whats App

अलीगढ़: महिला की आत्महत्या के बाद घर पर जमा लोगों की भीड़अलीगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजपुरा में गुरुवार को एक महिला ने अपनी सौतेली बेटी से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। महिला अपने कमरे में गई और फांसी लगा ली। काफी देर तक जब महिला कमरे से बाहर नहीं आई तो लोगों को शक हुआ।परिवार के लोगों ने जब कमरे के अंदर झांका को महिला का शव फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद परिवार जनों से दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।13 साल पहले हुआ था निकाहछर्रा थाना इलाके के गांव बोहनी निवासी रुखसार (40) का निकाह 13 साल पहले कोतवाली थाना इलाके के भुजपुरा के रहने वाले वन्हे के साथ हुआ था। वन्हे का यह दूसरा निकाह था और पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं।दूसरी शादी के बाद रुखसार के भी तीन बच्चे हो गए। पहली पत्नी की सबसे बड़ी बेटी से रुखसार का अक्सर विवाद होता रहता था। परिवार जनों की माने तो बुधवार रात को भी दोनों मां बेटी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया।मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोपससुराल पक्ष के लोग बेटी से विवाद की बात बता रहे हैं। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे रुखसार के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।उन्होंने बताया कि एक दिन पहले उनकी बेटी ने फोन करके बताया था कि उसके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चलेगा। मायके पक्ष के लोग अगर तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में हिंसा के बीच बंपर वोटिंग, क्या है इसके पीछे की कहानी?     |     छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां     |     बस्तर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान     |     वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें     |     कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल     |     10 हजार का लालच और गंवा दिए 35 लाख; ऐसे ठगी के शिकार हुए अधिकारी साहब     |     एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल!     |     फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी!     |     Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच     |     कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374