Local & National News in Hindi

साल की पहली 200 करोड़ कमाने वाली ब्लॉकबस्टर बनी ‘कबीर सिंह’, जिसके लिए होगा बड़ा जश्न

0 62

सिनेमाघरों में आए दिन नई-नई फिल्में रिलीज की जा रही है, जो दर्शकों और फैंस का मन मोह लेती है। बता दें पीछले हफ्ते रिलीज की गई फिल्म कबीर सिंह, हर दिन ताबड़तौड़ कमाई कर रही हैं। सिनेमाघरों में इस फिल्म का धमाल रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी देखने को मिल रही है। बता दें शाहिद कपूर की फिल्म आए दिन बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है। तो आइए आपको बताते हैं फिल्म के 13वें दिन की कमाई के बारे में खास रिपोर्ट।

बताते चलें कि हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने अपनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ का कारोबार दो सौ करोड़ रुपये के पार जाने की खुशी आज खुलकर मनाने का फैसला किया है। फिल्म से जुड़े सारे कलाकार और तकनीशियन गुरुवार की शाम बांद्रा के एक लाउंज बार में जुटेंगे और इस कामयाबी का जश्न मनाएंगे। इस जलसे में फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा दूसरे कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। सिर्फ दो हफ्ते में दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ‘कबीर सिंह’ साल की पहली फिल्म बन गई है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अपना कामयाब सफर जारी रखा और मंगलवार तक 198 करोड़ 95 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 12.21 करोड़ रुपये, शनिवार को 17.84 करोड़ रुपये, रविवार को 17.84 करोड़ रुपये, सोमवार को 9.07 करोड़ रुपये औऱ मंगलवार को 8.31 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म के बुधवार और गुरुवार को करीब 15 करोड़ रुपये की कमाई और करने का अनुमान है। इस तरह से फिल्म इस साल रिलीज हुई फिल्मों में सबसे तेज 200 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है। सिर्फ वयस्कों के लिए यानी एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई कबीर सिंह भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी कमाई की है।

टी सीरीज के सूत्रों के मुताबिक शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर ‘कबीर सिंह’ की सफलता मनाने के लिए गुरुवार को मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान पार्टी रखी गई है। इस पार्टी में फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी, लीड कलाकार शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी के अलावा फिल्म के सभी दूसरे कलाकारों और तकनीशियनों का जमावड़ा होने वाला है। शाहिद कपूर का धाकड़ अंदाज फैंस को आए दिन खुश करने में सफल साबित हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !