Local & National News in Hindi

10 जुलाई को हो सकती है कांग्रेस CWC की बैठक, आधिकारिक घोषणा का इंतजार

0 38

 

राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अब पार्टी में इस बात की कशमकश चल रही है कि पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा। जानकारी के मुताबिक, इस सवाल को हल करने के लिए कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक 10 जुलाई को हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा करना अभी बाकी है।

कांग्रेस की बागडोर किसके हाथ होगी
इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न फिलहाल यही है कि कांग्रेस की बागडोर अब किसके हाथ में दी जाएगी। इस पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें मोतीलाल वोरा का नाम सबसे ऊपर है। वहीं, सशील शिंदे के बारे में भी चर्चा है। बता दें कि बुधवार को राहुल ने चार पन्नों का इस्तीफा दिया था और इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था।

जानकारी के मुताबिक, गांधी परिवार कांग्रेस के अस्थाई अध्यक्ष और नए अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया से खुद को दूर रखेगा। इस बैठक में राहुल गांधी के शामिल न होने के संकेत भी मिल रहे हैं। दूसरी ओर नए अध्यक्ष को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का नाम भी सामने आया है, उनके नेतृत्व में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

राहुल ने अपने इस्तीफे में लिखा था, ‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं। मैं पहले ही इस्तीफा दे चुका हूं। CWC को तत्काल एक बैठक करनी चाहिए और नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए।‘ बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल ने 25 मई को हुई CWC की बैठक में पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !