श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों द्वारा चलाये गये घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शोपियां के नरवानी इमामसाहिब गांव में संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया।
इस बीच अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। किसी भी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिये मुठभेड़ स्थल के आस पास अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
