चेन्नई। Ind vs Eng: इंग्लैंड की टीम के कप्तान जो रूट भारत के खिलाफ 5 फरवरी को एमए चिदंबरम स्टेडियम में उतरने के साथ ही एक नया अध्याय अपने क्रिकेट करियर के साथ जोड़ लेंगे। जो रूट भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उतरते ही 100 टेस्ट मैच खेलने वाले इंग्लैंड के 15वें क्रिकेटर बन जाएंगे। रूट को विराट कोहली (87), स्टीव स्मिथ (77) और केन विलियमसन (83) के साथ-साथ समकालीन क्रिकेट का बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड अच्छा है, लेकिन वे अकेले ऐसे क्रिकेटर हैं, जो 100 टेस्ट का आंकड़ा हासिल करेंगे।
अपने इन प्रतिद्वंद्वी समकालीन महान खिलाड़ियों की तुलना में अधिक टेस्ट खेलने के अलावा जो रूट सबसे पहले 8 हजार टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि, औसत के मामले में वे विराट, स्मिथ और विलियमसन से पीछे हैं। आगामी टेस्ट सीरीज में कप्तान रूट इंग्लैंड की टीम के सबसे बड़े योद्धा होंगे। उन्होंने श्रीलंका में हालिया टेस्ट सीरीज में स्पिनरों के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया और दो टेस्ट मैचों में अकेले 426 रन बनाए, जिसमें एक दोहरा शतक और एक 185 रन की पारी शामिल थी। कप्तान रूट के दम पर ही इंग्लैंड ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया।
इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट मैच खेल चुके बल्लेबाजी कोच ग्राहम थोर्प ने कहा है, “यह एक बड़ी उपलब्धि है। आपको एक अच्छी भावना की आवश्यकता है। रूट का मनोबल ऊंचा है। आपको 100 टेस्ट खेलने के लिए कैरेक्टर, लचीलापन और तकनीक दिखानी होती है। 100 टेस्ट खेलना कोई मजाक नहीं। वह हमेशा विनम्र बने रहे हैं और हमेशा सीखने की ललक उनके अंदर रहती है।” हालांकि, रूट खुद को कोहली, स्मिथ और विलियमसन के समान स्तर का नहीं मानते हैं
जो रूट को इस महीने की शुरूआत में श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज से नया आत्मविश्वास मिला है, क्योंकि श्रीलंका दौरे से पहले, उन्होंने 2019 में इंग्लिश समर की शुरूआत के बाद से 17 टेस्ट मैचों में सिर्फ एक शतक जड़ा, लेकिन विदेशी सरजमीं पर लगातार दो बड़ी पारियां खेलने के बाद उनका मनोबल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सातवें आसमान पर होंगा। पिछले तीन वर्षों की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका की सीरीज को छोड़ दें तो करीब 38 के औसत से रन बनाए हैं, जो उनके करियर औसत 49.39 से काफी कम है। अब देखना ये है कि क्या ये फॉर्म भारत के खिलाफ जारी रहेगी या नहीं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.