Local & National News in Hindi

Bigg Boss 14: राखी सावंत का पक्ष लेने पर रुबीना दिलैक की बहन के निशाने पर आए सलमान खान, कहा- ‘समाज सुधार कर रहे…’

153

नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस 14 में वीकेंड का वार का एपिसोड काफी खास होता है। इस एपिसोड को दिग्गज अभिनेता सलमान खान होस्ट करते हैं, लेकिन कभी-कभी उन्हें अपने इस एपिसोड की वजह से दर्शकों की आलोचना का भी शिकार होना पड़ा जाता है। एक बार फिर से सलमान खान और बिग बॉस 14 के मेकर्स दर्शकों के निशाने पर आ गए हैं।

दरअसल पिछले हफ्ते बिग बॉस 14 में काफी कुछ देखने को मिला। घर में अभिनेत्री राखी सावंत अभिनव शुक्ला से अपने प्यार का इजहार करने से लेकर उनके और रुबीना दिलैक से झगड़ा करने को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। राखी सावंत का निक्की तंबोली के साथ भी जमकर झगड़ा देखने को मिला था। वहीं शनिवार को हुए वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने राखी सावंत को एंटरटेनर बताया जबकि रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और निक्की तंबोली की जमकर क्लास लगा दी।

ऐसा करने पर शो के कई दर्शकों ने सलमान खान और बिग बॉस 14 के मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगा दिया है। दर्शकों ने सोशल मीडिया पर शनिवार को हुए वीकेंड का वार को लेकर सलमान खान और शो के मेकर्स की आलोचना की। उन्हीं में से एक रुबीना दिलैक के बहन ज्योतिका दिलैक भी हैं। उन्होंने भी मेकर्स पर गुस्सा निकाला और पक्षपात करने का आरोप लगाया है। ज्योतिका दिलैक ने ट्विटर पर बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘निक्की करे तो बदतमीजी और राखी करे तो एंटरटेनमेंट’। वहीं अपने दूसरे ट्वीट में ज्योतिका दिलैक ने मेकर्स को याद दिलाया गया है कि यह एक पारिवारिक शो है और यहां पर ऐसी चीपनेस नहीं चलती है। ज्योतिका दिलैक यहीं नहीं रुकी उन्होंने अपने अन्य ट्वीट में सलमान खान पर निशाना साधते हुए कटाक्ष किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अगर रुबीना-अभिनव कभी किसी को समझाएं तो वह बोला जाता है वह समाज सुधार कर रहे हैं। किसी को न समझाएं तो बोला जाता है आप चुप क्यों थे। मैं बहुत कंफ्यूज हो गई हूं। क्या कोई बता सकता है कि रुबीना-अभिनव को आखिर बिग बॉस 14 में करना क्या चाहिए

सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक से यह सभी ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। अभिनेत्री के फैंस और तमाम बिग बॉस 14 के दर्शक ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.