Local & National News in Hindi

किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस, बोले- अभी भी समय है सरकार हट जाए पीछे

115

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस बार 1 फीसदी आबादी का बजट पेश किया। राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार काे सवालों के कटघरे में खड़े किया। उन्होंने चीन मुद्दे से लेकर किसान आंदोलन तक सरकार पर कई आरोप लगाए। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने तीनों क‍ृषि कानूनों को वापिस लेने की भी मांग उठाई।

किसानों की तुरंत बात सुने सरकार: राहुल गांधी 
राहुल गांधी ने कहा किकिसान हिन्दुस्तान की शक्ति है, उसे दबाना, धमकाना, मारना सरकार का काम नहीं है। सरकार का काम किसान से बात करके इस समस्या का समाधान करना है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार किसानों से डरती है ? सरकार काे तुरंत से तुरंत किसानों की बात सुननी चाहिए।

बजट को लेकर भी उठाए सवाल 
इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसानों को बहुत अच्छे से जानता हूं, ये पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार को ही पीछे हटना होगा। फायदा है सबका कि आज हट जाएं। उन्होंने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि रक्षा बजट को ना बढ़ाना कहां की देशभक्ति है। इसके साथ ही उन्होंने सीमा विवाद को लेकर कहा कि  चीन ने हमारी जमीन हड़पी, इसके बावजूद सरकार चुप रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.