Local & National News in Hindi

दिल्ली पुलिस की FIR के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने फिर किया ट्वीट, कहा- मैं अभी भी किसानों के साथ खड़ी हूं

174

कृषि कानूनों को लेकर स्‍वीडिश मूल की परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की ओर से किए गए ट्वीट को लेकर यह एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर भड़काऊ ट्वीट करने का आरोप है। दिल्‍ली पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद भी ग्रेटा के तेवरों में कोई कमी नहीं आई है। उन्‍होंने एक नया ट्वीट करते हुए किसानों के प्रति अपना समर्थन दोहराया। उन्‍होंने ट्वीट में लिखा, ‘मैं अभी भी किसानों के समर्थन में खड़ी हूं और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को समर्थन करती हूं।

 इससे पहले किसान आंदोलन को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ग्रेटा ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों के प्रति समर्थन व्यक्त किया था। उन्‍होंने ट्वीट किया था, ‘हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं।

दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ ट्वीट करने के मामले में धारा 153ए और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। किसानों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए कई पॉप सिंगर रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और कमला हैरिस की भांजी समेत दुनियाभर से कई विदेशी हस्तियों ने इसको लेकर टिप्पणी की है। वहीं इस पर भारत सरकार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.