Local & National News in Hindi

सपना चौधरी आज BJP में होंगी शामिल, मनोज तिवारी की मौजूदगी में लेंगी सदस्यता

0 53

नई दिल्लीः मशहूर डांसर सपना चौधरी रविवार को दिल्ली भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेगी। सपना चौधरी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी की मौजूदगी में भाजपा में शामलि होंगी। भाजपा ने देशभर में सदस्यता अभियान शुरू किया हुआ है जिसके तहत वे लोगों को पार्टी के साथ जोड़ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी से इस अभियान की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत वृक्षारोपण कर देश के लोगों से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया था। 6 जुलाई को भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती थी इसलिए इस दिन से अभियान की शुरुआत की गई। भाजपा का यह अभियान 10 अगस्त तक जारी रहेगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरें आई थी लेकिन बाद में खुद सपना ने इन खबरों का खंडन किया था। इसके बाद सपना ने दिल्ली में हुए चुनाव के लिए भाजपा नेता मनोज तिवारी के लिए प्रचार किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !