Local & National News in Hindi

चौथी बार पिता बनने जा रहे सैफ अली ख़ान, बच्चे का स्वागत करने के लिए बनाया ये ख़ास प्लान

71

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली ख़ान के लिए आने वाले कुछ दिन बहुत ख़ास होने वाले हैं। सैफ चौथी बार पिता बनने जा रहे है। सैफ अली ख़ान फिलहाल तीन बच्चों के पिता हैं सारा अली ख़ान-इब्राहिम अली ख़ान और तैमूर अली ख़ान। सारा और इब्राहिम सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं, जब्कि तैमूर अली ख़ान उनकी दूसरी पत्नी करीना कपूर के लाडले हैं। अब करीना दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं, सैफ के मुताबिक फरवरी में वो दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। चौथी बार पिता बनने के लिए एक्टर काफी एक्साइटेड हैं और उन्होंने काफी कुछ प्लान कर रखा है।

सैफ ने बताया कि बच्चे के इस दुनिया में आते ही वो पैटरनिटी लीव लेने वाले हैं ताकी न्यू बॉर्न बेबी के साथ टाइम स्पैंड कर सकें। Elle magazine से बात करते हुए कहा, ‘जब आपके घर में नया मेहमान आया तो कौन काम करना चाहेगा। अगर आप अपने बच्चे को बड़ा होते हुए नहीं देखते हो तो ये आपकी गलती होगी। 9 से 5 का रुटीन फॉलो करने की जगह मैं छुट्टी लेना पसंद करुंगा। मैंने अपने तीनों बच्चों के टाइम छुट्टी ली थी। मैं एक एक्टर की ज़िंदगी जीता हूं लेकिन अपने काम से छुट्टी ले सकता हूं। सारा अली ख़ान के वक्त भी मैंने ऐसा ही किया था’।

आपको बता दें कि करीना कपूर ख़ान की प्रेग्नेंसी का लास्ट मंथ चल रहा है। एक्ट्रेस ने हाल ही  में अपने इंस्टाग्राम पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया था जिसके जरिए उन्होंने बताया था कि वो अपना 9वां महीना एंजॉय कर रही हैं।

कब होगी करीना की डिलीवरी : करीना की डिलीवरी के बारे में फिल्मफेयर मैग्ज़ीन से बात करते हुए सैफ ने हाल ही बताया था कि, ‘फरवरी के शुरुआती दिनों में हमारे घर नन्हा मेहमान आने वाला है। लेकिन इस बार हम काफी चिल्ड आउट हैं। हम बेबी को लेकर काफी कैजुअल हैं, साथ ही एक्साइटेड भी हैं। हम ये सोचकर एक्साइटेड हैं कि बेबी तैमूर संग पूरे घर में दौड़ लगाने वाला है’। आपको बता दे कि करीना कपूर और सैफ अली ख़ान ने 16 अक्टूबर 2012 में शादी की थी। इसके बाद साल 2016 में करीना ने तैमूर अली ख़ान को जन्म दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !