Local & National News in Hindi

Aamir Khan की बेटी इरा खान ने ‘वैलेंटाइन’ पर बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के लिए लिखा प्यार भरा नोट, फातिमा सना शेख ने कही ये बात

67

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा हैl उन्होंने यह नोट वैलेंटाइन डे को लेकर लिखा हैl वैलेंटाइन डे अभी 3 दिन दूर हैl हालांकि आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने वैलेंटाइन के बारे में बताया हैl उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया हैl

इरा खान ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ इंस्टाग्राम पर कई दिलचस्प फोटो शेयर किए हैं और एक प्यार भरा नोट भी लिखा हैl उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर को धन्यवाद भी कहा है कि वह उनके साथ हैl इरा ने पोस्ट में इस बारे में बताया कि नूपुर के साथ होना, उनके लिए किसी सपने जैसा हैl इरा खान ने लिखा है, ‘तुम्हारे साथ वादा करना, मेरे लिए गर्व की बात हैl क्या तुम मेरे वैलेंटाइन बनोगे?’

इरा खान ने नूपुर के साथ कुछ दिलचस्प तस्वीरें भी शेयर की हैl इन तस्वीरों में दोनों को एक-दूसरे के साथ देखा जा सकता हैl इस फोटो पर आमिर खान के साथ काम कर चुकी फातिमा सना शेख ने भी दिलचस्प कमेंट किया हैl उन्होंने लिखा है, ‘क्या बात हैl’ साथ ही उन्होंने कई इमोजी भी शेयर की हैl इरा की पोस्ट पर करणवीर बोहरा और गुलशन देवैया ने भी कमेंट किया हैl नूपुर शिखारे को इरा के साथ परिवार में हुई शादी को भी अटेंड करते हुए देखा गया थाl मीडिया के अनुसार नूपुर शिखारे के पिता आमिर खान के फिटनेस कोच हैl इरा खान नुपुर को लगातार छह महीनों से डेट कर रही हैंl इरा खान का 2019 में बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी से ब्रेकअप हो गया है।

इरा खान ने हाल ही में एक प्ले का निर्देशन किया थाl इस प्ले में युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने अहम भूमिका निभाई थीl इसे काफी सराहा गया थाl इरा खान काफी क्रिएटिव है और उनकी फोटो काफी वायरल होती हैl

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !