Breaking
क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट... मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..

बिग बॉस के घर से अरेस्ट हो चुके इस कंटेस्टेंट की फिर शो में हुई एंट्री, आते ही मचाया बवाल!

Whats App

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 15’ में इस वक्त पूरी तरह उथल-पुथल मची हुई है। घर में पहले से मौजूद सदस्यों को टक्कर देने कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने एंट्री मारी है और उन्होंने आते ही घर हलचल पैदा कर दी है। फेमस एक्ट्रेस और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, राखी सावंत और उनके पति रतिश ने बिग बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। इन चार लोगों के आने से ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। घरवाले अभी इन चारों के साथ एडजस्ट हो भी नहीं पाए हैं कि जल्द ही घर में एक और सदस्य आने वाले हैं और वो हैं बिग बॉस मराठी फेम अभिजीत बिचकुले।

अभिजीत बिचकुले को ‘बिग बॉस’ की तरफ से इंट्रोड्यूस भी किया जा चुका है। हालांकि, बीच में ये खबर आई थी अभिजीत कोविड संक्रमित हो गए हैं इसलिए वो शो में नहीं आएंगे और उनकी जगह राखी और रितेश को भेजा गया है। लेकिन कलर्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अभिजीत घर में कदम रखते नज़र आ रहे हैं और आते ही उमर से भिड़ भी गए हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि अभिजीत घर के मुख्य द्वार से अंदर आते हैं और उन्हें देखकर सभी कंटेस्टेंट काफी खुश हो जाते हैं। इसके बाद अभिजीत घरवालों को अपना इंट्रोडक्शन देते हैं और अपने सोने के लिए बेड का चुनाव करते हैं जो कि उमर का बेड होता है। राखी, उमर से कहती हैं अभिजीत उनके बेड पर सोना चाहते हैं, लेकिन उमर अपना बेड उन्हें देने से साफ मना कर देते हैं और इस बात पर दोंनो की बहस हो जाती है। देखें वीडियो।

Whats App

अभिजीत बिचकुले की बात करें तो कंटेस्टेंट बिग बॉस मराठी सीज़न 2 का हिस्सा रह चुके हैं। यहां रहते हुए अभिजीत का नाम एक विवाद में भी फंसा था, जब मुंबई पुलिस उन्हें अरेस्ट करने सीधे बिग बॉस के घर पहुंच गई थी। साल 2019 में अभिजीत को चेक बाउंस होने के मामले में बिग बॉस मराठी से ही गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अभिजीत को कई बार समन भेजा जा चुका था, लेकिन कोर्ट में पेश ना होने की वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अभिजीत ख़ुद को लेखक, कवि, गायक बताते हैं, उनका सपना है कि वो एक दिन देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनें।

क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |     UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास     |     MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई     |     मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, जाम में फंसे लोग     |     खाई में गिरा बरातियों को लेकर जा रहा वाहन, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल     |     मुरैना के रुअर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई पर फायरिंग     |     ग्वालियर में दो मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग ,मची भगदड़, शादी समारोह के दौरान AC में हुआ ब्लास्ट…     |     मानपुर रेंज में तेंदुए का शव मिला, शिकार की आशंका, जांच में शिकारियों के बिछाए 15 फंदे मिले     |     चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवानों की बस पलटी, 21 से ज्यादा जवान हुए घायल..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374