New Year
Breaking
बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्... नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन 10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप बढ़ेगी नवविवाहित जोड़ों के लिए सहायता राशि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द 15 हजार की शराब पीता है प्रापर्टी डीलर करता है मारपीट महिला आयाेग ने 6 माह की निगरानी में दिया प्रकर... कलेक्टर और निगमायुक्त नहीं बता सके जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की सीएम शिवराज का ऐलान- मप्र के हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का लव जिहाद पर बयान-प्लानिंग के तहत खरे से खान बन गई महिला शिक्षक

राष्ट्रपति का मार्गदर्शन हमारे लिए नजीर, बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र महत्वपूर्णः विजय

Whats App

पटना। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आरंभ के मौके पर सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह सत्र छोटा होते हुए भी महत्वपूर्ण है। इसमें सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।  प्रदेश की समस्याओं के निवारण के लिए सदन में सार्थक विमर्श होना जरूरी है। यह विमर्श अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सदन की मर्यादा और परंपरा के अनुकूल सभी की उपस्थिति से ही सफल हो पाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा के ऐतिहासिक भवन का शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने विधायिका का जो मार्गदर्शन किया, वह हमारे लिए नजीर बना रहेगा।

मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों की महत्ता

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस देश में मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की उतनी ही महत्ता है। अब जैसे-जैसे देश में लोकतंत्र मजबूत हो रहा है, वैसे-वैसे ही यहां लोगों में मौलिक कर्तव्यों के साथ-साथ समाज में नैतिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की भी आवश्यकता है। इस कार्य में हम सब जनप्रतिनिधियों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है।

Whats App

राष्ट्रपति का मार्गदर्शन हमारे लिए नजीर

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सुखद संयोग ही है कि देश एक ओर अपनी आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो दूसरी ओर हम बिहार विधानसभा के ऐतिहासिक भवन का शताब्दी वर्ष समारोह भी मना रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने शताब्दी वर्ष समारोह में 21 अक्टूबर को आकर बिहार विधायिका का जो मार्गदर्शन किया है वह हमारे लिए नजीर बना रहेगा।

राजनीतिक विरासत से नई पीढ़ी होगी अवगत

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विधानसभा परिसर में बोधगया से लाए गए पवित्र बोधिवृक्ष का पौधा लगाया गया, इससे यह परिसर सकारात्मक और पवित्र ऊर्जा से भरपूर रहेगा। राष्ट्रपति ने शताब्दी स्मृति स्तंभ का शिलान्यास किया है, जो हमारी राजनीतिक विरासत से नई पीढ़ी को हमेशा अवगत कराएगा।

नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन     |     10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत     |     रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप     |     बढ़ेगी नवविवाहित जोड़ों के लिए सहायता राशि     |     मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द     |     15 हजार की शराब पीता है प्रापर्टी डीलर करता है मारपीट महिला आयाेग ने 6 माह की निगरानी में दिया प्रकरण     |     कलेक्टर और निगमायुक्त नहीं बता सके जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की     |     बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्रशांत किशोर     |     सीएम शिवराज का ऐलान- मप्र के हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा     |     मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का लव जिहाद पर बयान-प्लानिंग के तहत खरे से खान बन गई महिला शिक्षक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374