New Year
Breaking
माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग 'आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा', राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जो... वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत...PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घो... बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा 28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा

शीतकालीन सत्र 2021: निलंबन के मुद्दे पर संसद में आज भी गतिरोध के आसार, गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठेगा विपक्ष

Whats App

नई दिल्ली। राज्यसभा से विपक्ष के 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर संसद में आज भी गतिरोध कायम रहने की संभावना है। राज्यसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने सभी विपक्षी दलों की आज सुबह 10 बजे बैठक बुलाई है। इसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। विपक्ष सांसदों के निलंबन को वापस लेने पर अड़ा हुआ है। उसका तर्क है कि पिछले सत्र में हुई घटना के लिए इस सत्र में निलंबन कानून सम्मत नहीं है, जबकि सत्ता पक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि निलंबित सांसद माफी मांग लें तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। वहीं, लोकसभा मेंआज कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन पर चर्चा की जाएगी।

महंगाई के मुद्दे पर स्थगन प्रस्तान

संसद का शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में “महंगाई की उच्च दर, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि” पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने ‘अनाज, खाद्य तेल, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि’ के मुद्दे पर सदन में कार्यवाही स्थगित करने का नोटिस दिया है।

Whats App

कोरोना से मौतों की वास्तविक संख्या पर चर्चा की मांग

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा में ‘कोरोना से मौतों की वास्तविक संख्या पर चर्चा करने और सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया कि गरीबों को प्रत्येक को 4 लाख रुपये मिले।’

लोकसभा में पेश होगा हायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) विधेयक

स्वास्थ्य मंत्री डा मनसुख मंडाविया आज लोकसभा में सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) विधेयक, 2020 पेश करेंगे। विधेयक सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी क्लीनिकों के विनियमन और पर्यवेक्षण, दुरुपयोग की रोकथाम, प्रजनन प्रौद्योगिकी सेवाओं के सुरक्षित और नैतिक अभ्यास के लिए है।

कोरोना के नए वैरिएंट पर आज लोकसभा में चर्चा

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर पूरी दुनिया में फैले दहशत के माहौल के बीच आज लोकसभा में नियम 193 के तहत इस पर चर्चा की जाएगी। हालांकि भारत में अभी तक ओमिक्रोन का कोई भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन सरकार अपनी तरफ से पूरी सजगता बरत रही है।

निलंबन पर संसद से बाहर भी राजनीतिक लड़ाई

राज्यसभा सांसदों के निलंबन पर राजनीतिक लड़ाई संसद के बाहर भी जारी रहेगी। राज्यसभा के 12 निलंबित सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि सांसद सुबह 10 बजे से धरने पर बैठेंगे। विभिन्न विपक्षी दलों के नेता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा और लोकसभा के सभी सांसदों से एकजुटता दिखाने के लिए वहां मौजूद रहने को कहा है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के दो सांसद आज से 23 दिसंबर को सत्र खत्म होने तक रोज संसद परिसर में गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठेंगे। हालांकि विपक्षी दलों के अन्य सांसदों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

माही भाई आपके लिए रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात     |     नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल     |     दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग     |     ‘आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी     |     वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत…PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा     |     बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा     |     28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ     |     इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म     |     बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा     |     शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374