Breaking
मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी दुनिया की कोई ताकत नहीं जो संविधान बदल दे… अमरोहा में BJP पर एक साथ गरजे राहुल-अखिलेश दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें

100 रुपये फिर बढ़ गई इस LPG सिलेंडर की कीमत, अब इतनी चुकानी पड़ेगी रकम

Whats App

नई दिल्‍ली। LPG सिलेंडर की कीमत में फिर बढ़ोतरी हुई है। Indian Oil ने 19 kg के कमर्शियल सिलेंडर (19 Kg Commercial Cylinder) की कीमत में 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। गनिमत है कि 14.2 किलो के रेट में कंपनी ने कोई छेड़छाड़ नहीं की है। उसका रेट 899.5 रुपये प्रति सिलेंडर ही है। सिलेंडर के ये दाम दिल्‍ली क्षेत्र के हैं। देश के बाकी हिस्‍सों में भी इनकी कीमत बढ़ी है।

1 महीने पहले क्‍या थे दाम

Whats App

1 नवंबर 2021 को 19 Kg LPG Cylinder की कीमत 2000.50 रुपये थी। 1 महीने में यह 100 रुपये बढ़ी है। कोलकाता में भी यही कीमत है, जो पहले 2073.50 रुपये थी। हालांकि चेन्‍नै में इसकी कीमत ज्‍यादा बढ़ी है। यह अब 2234.5 रुपये का मिलेगा। पहले इसकी कीमत 2133 रुपये थी। वहीं मुंबई में पहले इसकी कीमत 1950 रुपये थी, जो अब बढ़कर 2051 रुपये हो गई है।

बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर

मुंबई में 14 किलो का बिना सब्सिडी वाला LPG Cylinder 899.50 रुपये का है। कोलकाता और दिल्‍ली में भी यही कीमत है। लेकिन चैन्‍नै में यह 915.5 रुपये है।

Petrol-Diesel के रेट

दूसरी तरफ तेल विपणन कंपनियों ने प्रमुख भारतीय शहरों में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। नवंबर की शुरुआत में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा शुल्कों में संशोधन के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। दिल्ली में डीजल और पेट्रोल की कीमतें 86.67 रुपये प्रति लीटर और 103.97 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहीं।

मुंबई में तेल की कीमत

आर्थिक राजधानी मुंबई में इनकी कीमत क्रमश: 94.14 रुपये और 109.98 रुपये थी। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी क्रमश: 104.67 रुपये और 89.79 रुपये पर स्थिर रहीं। चेन्नै में दरें क्रमश: 101.40 रुपये और 91.43 रुपये पर रहीं। देश भर में भी, ईंधन की कीमत काफी हद तक अपरिवर्तित रही, लेकिन स्थानीय करों के स्तर के आधार पर खुदरा दरें भिन्न थीं।

मुझे कई ऐसे अधूरे काम अभी पूरे करने हैं, जो रह गए हैं, मथुरा की रैली में बोलीं हेमा मालिनी     |     दुनिया की कोई ताकत नहीं जो संविधान बदल दे… अमरोहा में BJP पर एक साथ गरजे राहुल-अखिलेश     |     दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल     |     IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा     |     अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज     |     दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा     |     गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां     |     अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व     |     ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला     |     क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374