Local & National News in Hindi

टेलीविजन डायन मोनालिसा ने खरीदी Audi car, कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान

0 59

भोजपूरी एक्ट्रेस मोनालीसा को आपने अक्सर सोशल मीडिया पर हॉट और बोल्ड अंदाज में देखा होगा। क्योंकि मोनालीसा जितना अपनी फिल्मों में एक्टिव रहती है उतना ही सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर रही होती हैं। फिलहाल मोनालीसा टीवी सीरियल ‘नजर’ में काफी कहर बरपा रही हैं।

बताते चलें कि भोजपुरी फिल्मों के बाद टीवी में मोनाल‍िसा का डेब्यू सफल रहा है, इस सफलता के बाद मोनाल‍िसा ने शानदार ऑडी कार खरीदी है। मोनालिसा के लिए घर में ऑडी आने की खुशी क्या है, इसे एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पेज पर देखा जा सकता है।  एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैमिली संग ऑडी कार की कई तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं।

हालांकि मोनाल‍िसा ने ऑडी का कौन सा मॉडल खरीदा है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, वैसे मुंबई में ऑडी कार की कीमत 30 लाख से होकर ढाई करोड़ रुपये तक है। अब देखने वाली बात होगी कि मोनालिसा ने ऑडी का कौन सा मॉडल लिया है। यह भी बताते चलें कि कई सुपरस्टार्स के पास ऑडी कारें हैं। मोनाल‍िसा ने ब्रांड न्यू ऑडी कार खरीदने के बाद सोशल मीड‍िया पर एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में उनके पत‍ि व‍िक्रांत भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में मोनाल‍िसा और वि‍क्रांत कार कवर हटाते हुए खुशी में तालियां बजाते दिख रहे हैं।

मोनाल‍िसा ने अपनी इस खुशी को सोशल मीड‍िया पर शेयर करते हुए ल‍िखा, “वो स्टाइल में आई सामने आई…सपने सही में सच होते हैं” इसके साथ ही उन्होंने भगवान का आभार व्यक्त किया है। मोनाल‍िसा इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा हैं, सोशल मीड‍िया पर मोनाल‍िसा काफी एक्ट‍िव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फालोवर हैं। बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस टीवी शो ‘नजर’ में दिखाई दे रही हैं। ये एक सुपरनैचुरल शो है, इसमें मोनालिसा एक डायन का किरदार निभा रही हैं। शो में उनके रोल को खूब पसंद किया जा रहा है, डायन के रोल में वो खूब वाहवाही लूट रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !