Local & National News in Hindi

पाकिस्तान में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, 11 लोगों की मौत, 60 घायल

0 52

लाहौरः पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में तेज गति से आ रही एक यात्री ट्रेन ने बृहस्पतिवार को एक माल गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए। रेडियो पाकिस्तान की खबराें के मुताबिक, क्वेटा जाने वाली अकबर एक्सप्रेस ने पंजाब प्रांत के सादिकाबाद तहसील में वल्हर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी में टक्कर मारी।

मालगाड़ी रेलवे लाइन पर खड़ी थी जब तेज गति से आ रही यात्री ट्रेन मुख्य लाइन पर चलने के बजाय गलत ट्रैक पर चलने लगी। रहीम यार खान के जिला पुलिस अधिकारी डीपीओ उमर सलामत ने बताया कि मृतकों में एक महिला और आठ पुरुष शामिल हैं, जबकि घायलों में 9 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में अकबर एक्सप्रेस का इंजन पूरी तरह नष्ट हो गया और तीन बोगियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घायलों को सादिकाबाद और रहीम यार खान के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहां आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।

खबराें में बताया कि ट्रेन से एक बच्चे और एक व्यक्ति को बचाया गया। डीपीओ ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है और शवों को बाहर निकालने के लिए हाइड्रोलिक कटर्स मंगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें हादसे में और लोगों के मारे जाने की आशंका है। प्रधानमंत्री इमरान खान और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने ट्रेन दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख जताया।रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !