Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फतेहपुर में डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Whats App

भागलपुर। औद्यौगिक थाना क्षेत्र के फतेहपुर में गुरुवार की अल सुबह सिटी एएसपी शुभम आर्या के नेतृत्व में की गई छापेमारी में डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद कर लिया गया है। पुलिस गांजा तस्करी के आरोप में फतेहपुर गांव स्थित घर से मुहम्मद तनवीर और मुहम्मद तहमोर उर्फ तैमूर को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान मौके से भाग रहे एक तीसरे व्यक्ति को भी पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया है। जिसकी पहचान मुहम्मद बाबर के रूप में हुई है।

पुलिस गांजा तस्करी में उसकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आई है कि वह घटनास्थल के समीप डेयरी उत्पाद की दुकान चलाता है। जांच के क्रम में यह बात भी सामने आई है कि तस्करी का डंप गांजा फतेहपुर के मुहम्मद जामी का है जिसे तनवीर और तहमोर रखते थे। हिरासत में लिए गए बाबर जामी का ही रिश्ते में भाई है। पूरी छानबीन बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात पुलिस पदाधिकारियों ने कही है।

डेढ़ बजे रात ही कूच कर गई थी पुलिस टीम

Whats App

एसएसपी निताशा गुड़िया ने मोबाइल पर गांजा के भंडारण की गुप्त सूचना मिलने पर उसकी हकीकत जांच बाद सिटी एएसपी शुभम आर्या के नेतृत्व में औद्यौगिक थानाध्यक्ष राज कुमार, बबरगंज थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह को पुलिस बल के साथ बुधवार की देर रात डेढ़ बजे ही मौके पर रवाना कर दिया। पुलिस टीम तकनीकी निगरानी के जरिये मुहम्मद तनवीर के घर दबिश दी। इस दौरान तनवीर और तहमोर को गिरफ्तार कर लिया

तनवीर के घर एक क्विंटल और करीब 50 किलोग्राम गांजा तहमोर के घर से बरामद किया गया। पुलिस को छापेमारी बाद गांजा बरामदगी में ढाई घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। फतेहपुर गांव में पुलिस बल के पहुंचने पर गांव में पूर्व में पुलिस पर साल भर पूर्व पथराव हो चुका था। सबौर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा तब वारंटी को पकड़ने गए थे। इसलिए सतर्क पुलिस अधिकारियों ने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लेकर गांव पहुंची थी। सतर्कता से बारी-बारी से घरों की तलाशी लेते-लेते सुबह के साढ़े तीन बज गए। बादामी रंग के पैकेट में गांजा को करीने से पैक कर रखा गया था। पुलिस गांजा बरामद कर थाने लाई। एसएसपी ने गांजा तस्करी का सिंडिकेट चलाने वाले जामी गिरोह के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374