Breaking
छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां बस्तर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल 10 हजार का लालच और गंवा दिए 35 लाख; ऐसे ठगी के शिकार हुए अधिकारी साहब एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल! फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी! Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान ससुराल में बेटी हमेशा रहेगी खुशहाल, अगर विदाई के समय अपनाएंगे ये आसान उपाय

मुजफ्फरपुर के नए महापौर ने जारी किया सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का नाम

Whats App

मुजफ्फरपुर। महापौर राकेश कुमार ने बुधवार को सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के नाम जारी कर दिए। समिति में वार्ड 23 के पार्षद राकेश कुमार सिन्हा उर्फ पप्पू, वार्ड 28 के पार्षद राजीव कुमार पंकु, वार्ड 10 के पार्षद अभिमन्य चौहान, वार्ड दो की पार्षद गायत्री चौधरी, वार्ड 41 की पार्षद अर्चना पंडित, वार्ड 24 की पार्षद शोभा देवी, वार्ड 33 की पार्षद रेशमी आरा शामिल है। महापौर ने सूची नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय को भेज दी है। महापौर से समिति के सदस्यों की सूची मिलने के बाद नगर आयुक्त ने उसे नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को भेज दिया है और सदस्यों को शपथ लेकर मार्गदर्शन मांगा है।

महापौर द्वारा मनोनीत सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों में जहां उपमहापौर मानमर्दन खेमे के तीन पार्षदों गायत्री चौधरी, अभिमन्यु चौहान शामिल हैं तो नगर विधायक खेमे के चार पार्षद अर्चना पंडित, राकेश कुमार सिन्हा, रेश्मी आरा एवं शोभा देवी शामिल हैं। राकेश कुमार सिन्हा, अर्चना पंडित, रेश्मी आरा, शोभा देवी, पहले भी पूर्व महापौर सुरेश कुमार की सशक्त स्थायी समिति में रह चुके हैं। लेकिन अभिमन्यु कुमार, राजीव कुमार पंकू एवं गायत्री चौधरी पहली बार समिति की सदस्य बनी हैं।

गन्नीपुर व केंद्रीय विद्यालय रोड की हालत देख महापौर नाराज

Whats App

महापौर राकेश कुमार ने बुधवार को गन्नीपुर एवं केंद्रीय विद्यालय रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी एवं नाला की उड़ाही नहीं होने पर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2016 में नाला का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण बाद से नाला की उड़ाही नहीं कराई गई। मोहल्लावासियों ने कहा कि इस साल जलनिकासी नहीं होने के कारण लोगों को तीन माह तक नारकीय हालात का सामना करना पड़ा। महापौर ने अंचल निरीक्षक एवं वार्ड जमादार को एक सप्ताह के अंदर नाला की उड़ाही एवं साफ-सफाई का निर्देश दिया। महापौर ने कहा कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान 29 की पार्षद रंजू सिन्हा एवं 31 की पार्षद रूपम कुमारी मौजूद रहीं।

छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां     |     बस्तर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान     |     वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें     |     कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल     |     10 हजार का लालच और गंवा दिए 35 लाख; ऐसे ठगी के शिकार हुए अधिकारी साहब     |     एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल!     |     फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी!     |     Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच     |     कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान     |     ससुराल में बेटी हमेशा रहेगी खुशहाल, अगर विदाई के समय अपनाएंगे ये आसान उपाय     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374