New Year
Breaking
पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आज ही करें ये उपाय कष्टों से मिलेगी मुक्ति होगी पैसों की आवक कनाडा में निर्वासन का सामना कर रहे छात्रों के मामले में प्रगति कुछ को मिली राहत रकम दोगुना करने का झांसा देकर कागज का बंडल पकड़ाया दो ठग गिरफ्तार रीवा संभाग की 1126546 बहनें लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित सीएम के आगमन के आधे घंटे पूर्व मार्गों को किया जाएगा डायवर्ट अपराधियों के अतिक्रमण ध्वस्त कर प्रशासन ने की एक करोड़ 20 लाख रुपये की सरकारी जमीन मुक्त स्कूल चलें हम अभियान 16 से शुरू होंगेएम शिक्षामित्र एप से होगी बच्चों व शिक्षकों की उपस्थित दर्ज मंडला पुलिस व हाक फोर्स को सर्चिंग के दौरान मिला नक्सली डंप जुलाई में होगा शुक्र का महागोचर इन राशि वालों पर खूब बरसेगा धन होंगे मालामाल बिग बाॅस ओटीटी 2 में नजर आएंगे ये फेमस सेलिब्रिटीज इस दिन से शुरू होने जा रहा है शो

सीतामढ़ी के मुजौलिया में भीषण डाका, बम विस्फोट व गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बॉर्डर इलाका

Whats App

सीतामढ़ी। परिहार प्रखंड के बेला थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण डकैती हुई। मुजौलिया बाजार में व्यवसायी वेदानंद साह के घर पर डकैतों ने गोलियां चलाई। बम भी फोड़े। बाजार की परहेदारी कर रहा चौकीदार दीपक कुमार सिंह बम विस्फोट में जख्मी हो गया। धावा बोलते ही स्वजनों को बंधक बना लिया। आधे घंटे तक लूटपाट मचाई। भीषण लूटपाट के बाद डकैत फरार हो गए।

डकैती की सूचना के बाद बेला थाना पुलिस गांव में पहुंची। जिला मुख्यालय से भी वरीय पदाधिकारी पहुंचे। छानबीन चल रही है। पुलिस का कहना है कि डकैतोें का सुराग ढूंढने के लिए खोजी कुत्ते की मदद ली जा रही है। बताते चलें कि बेला थाना क्षेत्र डकैतों के लिए सेफ जोन बन गया है। जिले में पिछले तीन महीने में 14 घरों से करीब 80 लाख की डकैती हुई है। परिहार में डकैती की ताबड़तोड़ घटनाओं ने यहां के लोगों को कंगाल बना दिया है। रात्रि गश्ती तेज करने की बजाए पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।

तीन महीनों में 14 घर से 80 लाख की लूट

Whats App

18 सितंबर को बेला थाने के नरंगा और शिवनगर गांव में डकैतों ने दो किसानों के घर से करीब पांच लाख की संपत्ति लूटी। ठीक 12वें दिन 30 सितंबर को इसी थाने के खैरवा गांव में मवेशी व्यापारी के घर डाका डाल 4.30 लाख की संपत्ति लूटी। 10 दिन बाद ही फिर धावा बोला। बेला थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में एक होम्योपैथी डॉक्टर के घर से 17 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी।

डकैती की घटनाएं सोनबरसा, सुरसंड जैसे बॉर्डर इलाकों के बाद अभी हाल में जिला मुख्यालय डुमरा में भी हुई। डुमरा के बछारपुर में भाजयुमो नेता के घर से छह लाख से अधिक की संपत्ति को लूट लिया। चार नवंबर को भिट्ठा ओपी क्षेत्र के हनुमाननगर से पैक्स अध्यक्ष समेत पांच घरों में डाका डाल 40 लाख की संपत्ति लूटी गई थी। दहशत फैलाने के लिए दो बम भी विस्फोट किए गए।

पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आज ही करें ये उपाय कष्टों से मिलेगी मुक्ति होगी पैसों की आवक     |     कनाडा में निर्वासन का सामना कर रहे छात्रों के मामले में प्रगति कुछ को मिली राहत     |     रकम दोगुना करने का झांसा देकर कागज का बंडल पकड़ाया दो ठग गिरफ्तार     |     रीवा संभाग की 1126546 बहनें लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित     |     सीएम के आगमन के आधे घंटे पूर्व मार्गों को किया जाएगा डायवर्ट     |     अपराधियों के अतिक्रमण ध्वस्त कर प्रशासन ने की एक करोड़ 20 लाख रुपये की सरकारी जमीन मुक्त     |     स्कूल चलें हम अभियान 16 से शुरू होंगेएम शिक्षामित्र एप से होगी बच्चों व शिक्षकों की उपस्थित दर्ज     |     मंडला पुलिस व हाक फोर्स को सर्चिंग के दौरान मिला नक्सली डंप     |     जुलाई में होगा शुक्र का महागोचर इन राशि वालों पर खूब बरसेगा धन होंगे मालामाल     |     बिग बाॅस ओटीटी 2 में नजर आएंगे ये फेमस सेलिब्रिटीज इस दिन से शुरू होने जा रहा है शो     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374