हांग कांग। जापान (Japan) के नाजे (Naze) से 169 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में शनिवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। अमेरिकी जीओलॉजिकल सर्वे (US Geological Survey) ने बताया कि भूकंप का केंद्र 29.3349 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 128.1371 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 242.18 किलोमीटर की गहराई में था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ (Xinhua news agency) ने यह जानकारी दी है।
नेपाल में भी बीते शनिवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 दर्ज की गई थी। बता दें कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही मची थी। इस भूकंप का प्रभाव भारत के कुछ इलाकों में भी देखा गया था। इसमें करीब 9000 लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब 22 हजार लोग घायल हो गए थे।