Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

राममंदिर व कैलाश पर्वत से सजेगी रामलीला

Whats App

दिल्ली की रामलीलाओं का अपना अलग ही इतिहास रहा है। यही वजह है कि बॉलीवुड के कलाकार सहित सक्रिय राजनीति में भाग लेने वाले नेता भी इसके आकर्षण से खुद को दूर नहीं रख पाते हैं।

कोरोना काल के दो सालों में रामलीलाओं का मंचन उस प्रकार नहीं हो पाया जैसा हर साल होता था लेकिन इस साल रामलीला मंचन दर्शकों की इच्छा के अनुसार काफी भव्य होने जा रहा है। जहां श्रीराम मंदिर का सेट व कैलाश पर्वत सहित आधुनिक 3 डी मैपिंग इफेक्ट, लाइटिंग और साउंड द्वारा कई दृश्यों को बिल्कुल जीवंत कर दिया जाएगा।

तीन मंजिला होगा लवकुश रामलीला का सेट : अर्जुन कुमार
लवकुश रामलीला कमेटी विश्वविख्यात है, इसके अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि हर बार हम अपनी तकनीक को बढ़ाने का प्रयास करते रहे हैं ताकि दर्शक देखें ही नहीं बल्कि रामलीला मंचन के दौरान खुद उसका हिस्सा बन सकें। इस बार 11 दिनों तक प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन होगा। सबसे बड़ा आकर्षण श्रीराम मंदिर का सेट होगा, जिससे दर्शकों को राममंदिर में बैठकर मंचन देखने का अनुभव होगा। ये सेट 180 मीटर लंबा व 40 मीटर चौड़ा यानि 1200 गज का होगा। मंच की ऊंचाई करीब 70 फुट होगी। ये सेट मथुरा, वृंदावन, मुंबई और दिल्ली के कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले सेट के बाईं ओर 30 फुट में ऊंचा कैलाश पर्वत बनेगा। इस पर भगवान शिव और मां पार्वती विराजमान होंगी। इस मंच से भगवान शंकर द्वारा कथा सुनाई जाएगी। जबकि दाईं ओर 30 फुट का जंगल बनाया जाएगा और बीच में 60 फुट जगह होगी। ये सेट तीन मंजिल का होगा। यही नहीं दर्शकों की सुविधा के लिए 140 मीटर लंबा व 14 फुट ऊंचा एलईडी लगाया जा रहा है। सेट के दोनों ओर विशाल क्रेनों की सहायता से रोमांचकारी लड़ाई के दृश्यों को दर्शाया जाएगा। यही नहीं ऊपर से पुष्प वर्षा करते देवी-देवताओं को भी दिखाया जाएगा। इस बार सीताहरण व राम-रावण का युद्ध भी क्रेनों से होगा जिसमें तलवारों के टकराने पर बिजली कड़कने का आभास दिखाया जाएगा।

Whats App

मंच पर होगा पानी, पशु-पक्षी की आवाज से गुंजेगा मंच
लवकुश रामलीला में 3डी मैपिंग इफेक्ट के जरिए उच्च गुणवत्ता के साउंड के द्वारा जंगल के दृश्यों को दिखाया जाएगा। जिसमें पक्षी-पशुओं की आवाज से मंच गुंज उठेगा और जंगल का आभास होगा। केवट जब श्रीराम को गंगा पार कराएंगे तो पूरा मंच पर गंगा जी की लहरें हिलोरें मारती हुई दिखाई देंगी जिसके बीच नाव चल रही होगी। यही नहीं दर्शकों के बैठने का इंतजाम उसी प्रकार किया जाएगा जैसे स्टेडियम में किया जाता है। इससे करीब 50 हजार दर्शक बैठ पाएंगे

बॉलीवुड कलाकारों सहित केंद्रीय मंत्री भी निभाएंगे किरदार
अर्जुन कुमार ने बताया कि लवकुश रामलीला में मुंबई से बॉलीवुड और टीवी धारावाहिक के कई प्रसिद्ध अभिनेता और अभिनेत्री आ रही हैं। श्रीराम का अभिनय सोनू डागर, सीता का अभिनय शिवानी राघव, नारद का अभिनय असरानी, केवट का अभिनय मनोज तिवारी, लक्ष्मण का अभिनय अरुण मंडोला, हनुमान का अभिनय निर्भय बाली और अंगद का अभिनय बृजेश गोयल करेंगे। बाकी कलाकार एनएसडी से लिए गए हैं। इस बार कई केंद्रीय मंत्री भी अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे जिनमें अश्विनी चौबे और फग्गन सिंह कुलस्ते हैं।

75 तिरंगों से सजेगा लालकिला मैदान
अर्जुन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अर्जुन ने बताया कि रामलीला में भी आजादी के अमृत महोत्सव की झलक दिखेगी। ग्राउंड में 60-60 फुट ऊंचाई के 75 तिरंगे झंड़े लगेंगे। इनके पोल पर भी तिरंगी एलईडी लाइट्स लगेंगी। वहीं पूरा ग्राउंड कारपेट से कवर होगा। एंट्री गेट्स पर मैटल डिटेक्टर लगेंगे, दो इंट्री व दो एग्जिट गेट होंगे। शौचालय, पेयजल और स्वच्छ बाजार बनाए जाएंगे साथ ही सुरक्षा भी पूरी तरह चाक-चौबंद होगी।

पारंपरिक रूप से करेंगे रामलीला मंचन : जत्थेदार अवतार सिंह
श्रीनवयुक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह ने कहा कि हम हमेशा से ही कम बजट में रामकथा का मंचन करते आए हैं। हमारा उद्देश्य लोगों तक भगवान श्रीराम के चरित्र की विशेषताओं को समझाना व बताना है। इसीलिए सामान्य तरीके से हम बिल्कुल पारंपरिक रूप में रामलीला का मंचन करेंगे।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374