Breaking
यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी

लोगों को हर घर झंडा फहराने के लिए जागरूक करने निकाली पदयात्रा

Whats App

भिलाई: पूर्व मंत्री व वैशाली नगर विधायक के नेतृत्व में निकली पदयात्राश्रीराम जन्मोत्सव समिति ने लोगों को अपने घर में झंडा फहराने के प्रति जागरूक करने के लिए पदयात्रा निकाली जा रही है। इसमें बच्चें, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय व वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा की शुरुआत बुधवार दोपहर अवंतीबाई चौक से की गई। ये गदा चौक होते हुए इंदिरा मार्केट, सद्भावना चौक पहुंची। यहां पर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठन के सदस्यों द्वारा पदयात्रा का स्वागत किया गया। पदयात्रा का समापन देर शाम आजाद चौक रामनगर में हुआ। यहां एक सभा का आयोजन भी किया गया। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से हमारा तिरंगे के साथ रिश्ता और मजबूत होगा और लोगों में देशभक्ति की भावना भी बढ़ेगी।हाथों में झंडा लिए पदयात्रा में शामिल लोगविधायक विद्यारतन भसीन ने कहा कि इस धरती पर कई ऐसे वीर सपूत हुए हैं, जिन्होंने अपने जीवन की परवाह न करते हुए देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया। इस राष्ट्रीय महोत्सव में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक देशभक्त नागरिक का उत्सव है। पदयात्रा में मुख्य रूप से शंकरलाल देवांगन, रमेश माने, बुद्धन ठाकुर, अजय पाठक, अरविंद जैन, मदन सेन, संतोष मौर्य, विनोद सिंह, पियूष मिश्रा, भोजराज सिन्हा व अन्य उपस्थित रहे।

यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374