Local & National News in Hindi

वीरेंद्र सहवाग की पत्नी हुई धोखाधड़ी का शिकार, जानें क्या है मामला

0 46

नई दिल्ली: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती ने धोखाधड़ी का केस का दर्ज करवाया है। आरती ने यह केस अपने बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ दर्ज किया है। उन्होंने अपने बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ एफआईआर ईओडब्ल्यू सेल में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि उनके बिजनेस पार्टनर्स ने उनके फर्जी हस्ताक्षर करके 4.5 करोड़ का लोन लिया और फिर उस लोन को वापस भी नहीं किया

आरती ने आरोप लगाया है कि वह रोहित कक्कर नाम के एक शख्स की फर्म में पार्टनर बनी थीं जोकि दिल्ली के अशोक विहार फर्म में स्थित है। आरती सहवाग ने अपनी शिकायत में कहा कि रोहित समेत करीब 6 दूसरे लोगों ने उनके साथ धोखाधड़ी की। इस फर्म के लोगों ने बिना आरती सहवाग की जानकारी के एक दूसरी कंपनी को बताया कि उनकी फर्म के साथ वीरेंद्र सहवाग जैसे फेमस क्रिकेटर की पत्नी जुड़ी हैं।

आरती के आरोप के मुताबिक, पति वीरेंद्र सहवाग का नाम का इस्तेमाल करके रोहित कक्कर समेत दूसरे पार्टनर्स ने दूसरी फर्म से करीब साढ़े चार करोड़ रुपए का लोन ले लिया, जिसके लिए आरती सहवाग के फर्जी सिग्नेचर भी कर दिए, जबकि पार्टनर बनते वक्त तय हुआ था कि बिना उनकी परमिशन के कोई काम नहीं होगा। फ़िलहाल दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू सेल ने आरोपियों के खिलाफ 420 धारा के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !