Breaking
यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी

मोदी फोबिया से पीड़ितों का जनता ‘काला- गोरा मंतर छू मंतर’ करेगी

Whats App

रामपुर: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा पतंग कार्यक्रम में पतंग उड़ा कर शहीदों को सलाम करते पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व अन्य भाजपाईआज जिले में भव्य “तिरंगा पतंग कार्यक्रम” एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हुए।मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि “मोदी फोबिया के राजनैतिक रोग” से पीड़ित प्राणियों का जनता, “काला-गोरा मंतर छू मंतर” कर देगी।पिटे पॉलिटिकल प्राणी मोदी को कमजोर, परास्त नहीं कर सकतेविभिन्न कार्यक्रमों में अपने सम्बोधन में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ऐसे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “परिश्रम के परिणाम” और “तपस्या की ताकत” को “पिटे पॉलिटिकल प्राणियों” के जरिये ना कमजोर कर सकते हैं और ना ही परास्त।मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि “विपक्ष में दो दर्जन प्रधानमंत्री के उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची अभी से बन गई है”, इसे कहते हैं “बिना वेकेंसी का विलाप”। उन्होंने कहा कि तमाम राजनीतिक असहिष्णुता, मनगढंत आरोपों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “समावेशी विकास, सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण” के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। कहा कि पीएम मोदी के लिए देश की सुरक्षा और सम्मान “राष्ट्रनीति” है और हर जरूरतमंद का कल्याण “राष्ट्रधर्म” है।75 पतंगें उड़ा कर तिरंगे को किया गया सलामउन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा” अभियान की शुरुआत की गई है और यह अभियान देश के लोगों को अपनी स्वर्णिम विरासत और इतिहास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। मुख्तार अब्बास नकवी ने महात्मा गाँधी स्टेडियम (फिजिकल ग्राउंड), में आयोजित भव्य “तिरंगा-पतंग कार्यक्रम” में भाग लिया। जहां 75 पतंगें उड़ा कर तिरंगे को सलाम किया गया।मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर के टांडा में बहुउद्देशीय भवन (महिला हेल्थ केयर, खेल मैदान, अमृत सरोवर) का उद्घाटन किया। इसके अलावा टांडा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पैकफेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, विधायक राजबाला, जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374