Breaking
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहा... दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार

रूस से रिश्ते टूटने कई प्रोजेक्ट अटके, इन्हें पूरा करने में भारत की मदद ले सकती है यूरोपीय स्पेस एजेंसी

Whats App

पेरिस। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) अपने मिशन को अंतरिक्ष में लॉन्च करने के लिए नए भागीदारों की तलाश में भारत को एक विकल्प के तौर पर देख रहा है। ईएसए के महानिदेशक जोसेफ असचबैकर ने बताया मैं कहूंगा कि हमारे पास ढाई विकल्प हैं, जिन पर हम चर्चा कर रहे हैं। एक स्पेसएक्स है, दूसरा जापान है और भारत भी तीसरे विकल्प के रूप में मौजूद है। बता दें कि रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस के साथ संबंध टूटने के बाद एजेंसी के कई मिशन अधर में लटक गए हैं।
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों और रूस के संबंध टूट गए हैं, जिसके चलते एक संयुक्त मंगल परियोजना सहित कई मिशन खतरे में पड़े गए हैं। वहीं यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने एलोन मस्क के स्पेसएक्स के साथ प्रारंभिक तकनीकी चर्चा शुरू कर दी है, जिससे यूक्रेन के संघर्ष के बाद रूस के सोयूज रॉकेटों तक पश्चिमी पहुंच को अवरुद्ध करने के बाद इसके लॉन्चरों का अस्थाई उपयोग हो सकता है। रूस ने ऐलान कर दिया है कि वह 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से हट जाएगा।
इसकी वजह से इसमें भागीदार देशों के बीच खलबली मची हुई है। वहीं इस फैसले को पश्चिमी देशों के साथ एक और रूसी संपर्क के खात्मे के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि एक फुटबाल के मैदान जितने बड़े इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के दो मुख्य हिस्सों में एक रूस चलाता है और दूसरा अमेरिका चलाता है। रूस के हटने के बाद उसके हिस्सा का क्या होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है। क्या यह पहले की तरह चलता रहेगा या फिर इसे बंद कर दिया जाएगा यह अभी तय नहीं किया गया है।

सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें     |     एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ     |     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोध‍ित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है     |     प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता     |     तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार     |     दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी     |     वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल     |     ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल     |     खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी     |     सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374