New Year
Breaking
बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्... नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन 10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप बढ़ेगी नवविवाहित जोड़ों के लिए सहायता राशि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द 15 हजार की शराब पीता है प्रापर्टी डीलर करता है मारपीट महिला आयाेग ने 6 माह की निगरानी में दिया प्रकर... कलेक्टर और निगमायुक्त नहीं बता सके जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की सीएम शिवराज का ऐलान- मप्र के हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का लव जिहाद पर बयान-प्लानिंग के तहत खरे से खान बन गई महिला शिक्षक

मंत्री मुकेश सहनी को मिला था 24 घंटे का समय, छह घंटे में ही पूर कर दिया वादा

Whats App

पटना।बिहार सरकार में मत्‍स्‍य एवं पशुपालन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने बिहार विधान मंडल के शीतकालीन सत्र (Winter Session of Bihar Legislature) के दौरान एक विधायक के सवाल पर त्‍वरित कार्रवाई की। विधायक‍ ने पूछा था कि क्‍या इस काम को मंत्री 24 घंटे में कर देंगे? जवाब में मुकेश सहनी ने कहा कि 24 घंटे तो बहुत हैं, वे इस सत्र से बाहर निकलते ही करेंगे। मंत्री ने विधान मंडल में जो वादा किया था, उसे पूरा किया। मात्र छह घंटे में उन्‍होंने मत्‍स्‍यजीवी सहयोग समिति की प्रबंध समिति का प्रभार नवनियुक्‍त प्रशासन को हस्‍तगत करा दिया। औपचारिक पत्र के साथ मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी (विकासशील इंसान पार्टी) की दरभंगा जिला इकाई ने फेसबुक पेज पर पोस्‍ट करते हुए लिखा, मंत्री ने जाे कहा, वो किया।

सदन में सवाल पर की त्‍वरित कार्रवाई

मालूम हो कि गुरुवार को विधान मंडल में शीतकालीन सत्र के दौरान एक सदस्‍य ने वीआइपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मुकेश सहनी से मत्‍स्‍य एवं पशुपालन विभाग का मंत्री होने के नाते एक सवाल किया था। सवाल में कहा गया था कि एक माह पहले दरभंगा के प्रखंड मत्‍स्‍य पदाधिकारी को मत्‍स्‍यजीवी सहयोग समिति का प्रशासक के रूप में बहाल किया गया है। लेकिन नवनियुक्‍त अधिकारी को अब तक पूरा प्रभार नहीं मिला है। क्‍या मंत्री ये आश्‍वस्‍त करेंगे कि नए प्रशासक को 24 घंटे के भीतर पूरा प्रभार मिल जाएगा। सवाल सुनते ही मंत्री मुकेश सहनी ने उठकर माइक थामा और कहा कि प्रशासक को योगदान करते ही सारे अधिकार मिल गए। विलंब क्‍यों हुआ, ये पता लगाया जाएगा। 24 घंटे का समय तो बहुत हो गया, मैं यहां (सदन) से निकलते ही ये काम पूरा करुंगा।

Whats App

सत्र समाप्‍त होने के बाद सदन की गरिमा रखते हुए उन्‍होंने विधान मंडल में किए वादे को पूरा किया। बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुकेश सहनी की पार्टी के टिकट पर चार उम्‍मीदवार जीते। आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर वीआइपी लगातार संघर्ष कर रही है।

नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन     |     10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत     |     रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप     |     बढ़ेगी नवविवाहित जोड़ों के लिए सहायता राशि     |     मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द     |     15 हजार की शराब पीता है प्रापर्टी डीलर करता है मारपीट महिला आयाेग ने 6 माह की निगरानी में दिया प्रकरण     |     कलेक्टर और निगमायुक्त नहीं बता सके जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की     |     बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्रशांत किशोर     |     सीएम शिवराज का ऐलान- मप्र के हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा     |     मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का लव जिहाद पर बयान-प्लानिंग के तहत खरे से खान बन गई महिला शिक्षक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374