Breaking
भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद. मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क

ससुर का शव लेकर लौट रहे दामाद के साथ हुआ ऐसा कि किसी को नहीं हुआ यकीन, गोपालगंज की घटना

Whats App

गोपालगंज। गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना हो गई। एक अनियंत्रित ट्रक ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ससुर का शव लेकर आ रहे दमाद की मौत हो गई। एंबुलेंस चालक भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजकुमार साह के रूप में की गई। वे बरौली थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

गोरखपुर में मौत के बाद शव लेकर आ रहा था दामाद 

Whats App

बताया जाता है कि सिधवलिया थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी राजकुमार के ससुर विश्‍वनाथ साह की गोरखपुर में इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। इसके बाद राजकुमार अपने ससुर का शव एंबुलेंस में लादकर गोरखपुर से अपने पैतृक गांव शाहपुर आ रहे थे। एंबुलेंस सोनबरसा गांव के समीप एनएच 27 पर पहुंची ही थी कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एंबुलेंस पर सवार राजकुमार की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। चालक को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देखकर वहां से गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस ने दोनों शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मां के साथ बेटी का भी उजड़ गया सुहाग 

विश्‍वनाथ साह की मौत से परिवार में मातम पसरा था। इसी दौरान हादसे में राजकुमार की मौत की खबर मिली। इसके बाद तो जैसे लोगों को सदमा लग गया। किसी को विश्‍वास नहीं हो रहा था कि ऐसा भी हो सकता है। बताया जाता है कि चालक को झपकी आने के कारण यह घटना हुई है।

मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |     राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना में करेंगे प्रचार, आसपास की दूसरी सीटों को भी साधने को कोशिश     |     मादा चीता वीरा को मुरैना से रेस्क्यू कर वापस लाया गया कूनो नेशनल पार्क     |     भोरे में हुई इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन बैठक. यूपी बिहार सहित तीन जिला के पदाधिकारी रहे मौजूद.     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374